राशिफल

Rashifal 20 August: आज मां दुर्गा इन 7 राशियों पर करेगी असीम कृपा, कारोबार में बढोत्तरी होगी

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि शुक्रवार 20 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 20 August 2021

durga maa

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। आज अत्यधिक चिंता और भावनाओं के कारण वैसे शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता और अस्वस्थता अनुभव करेंगे। आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें, क्योंकि किसी करीबी से धोखा मिलने का भी योग है। बिजनेस और नौकरी में नए काम के आइडिया मिल सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। जॉब और बिज़नेस दोनों में ही लाभ मिलता दिख रहा है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किसी बड़े काम को करने का मन बनेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। अगर आप काम में एकाग्रता बनाने की कोशिश नहीं करेंगे, तो अपने पद से हाथ धो सकते हैं। पारिवारिक सहयोग समय पर मिलेगा। परिवार में माता-पिता का सहयोग आपको सबसे अधिक मिलेगा। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी परिचित व्यक्ति से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। किसी से भी बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। आज बात का बतंगड़ न बनाएं। आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। जिसके तरफ आप धीरे धीरे आकर्षित हो रहे थे उसके सामने अपने प्रेम का इजहार कर अपना दिन खुबसूरत बना सकते हैं। कार्य-पेशे में अवरोधित कार्य सार्थक होने के आसार हैं। शत्रुओं पर अपनी पैनी निगाह बना कर रखनी होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। आपको बच्चों या ख़ुद से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की ज़रूरत है। भविष्य की योजनाओं के लिए आपको नए संपर्क बनाने की जरूरत है। वे करियर की तरक़्क़ी में बहुत मददगार रहेंगे। बॉस के साथ किसी बात को लेकर ताल-मेल बिगड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको महिला मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। आज के दिन शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। किसी विशेष कार्य में पिता का सहयोग मिलेगा, इसलिए निराश न हों। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीज़ें आपके पक्ष में जाती हुई नजर आ रही हैं। नए काम और नई बिजनेस डील सामने आ सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। उत्साह बना रहेगा। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज़ अपने वरिष्ठ को न दें। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। नौकरी में अफसर से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। खानपान में संतुलन बनाकर चलें। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी से बेवजह न उलझें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

दोस्तों के साथ घूमने जाने की योजना अंतिम समय में निरस्त किए जाने की संभावना है। कारोबार में बढोत्तरी के नए मौके मिलेंगे। नौकरी में कार्य के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन में सुख होगा। अपने व्यवहार से अधीनस्थों का दिल जीत लेंगे। घेरलू विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। लव लाइफ के लिए दिन बेहतरीन हो सकता है। आज नए लोगों से दोस्ती होने और संपर्क बनाने का योग है। सेहत ठीक-ठाक ही रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज रोमांटिक मोर्चे पर किसी को प्रभावित करने का मौका मिलने की संभावना है। पड़ोसियों के साथ आपके बढ़िया संबंध रहेंगे। कामकाज में आसपास के लोगों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। निवेश करते समय सावधानी रखें। आज की गई मेहनत लंबे समय तक आपके काम आने वाली है। ध्यान रहे आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें थोड़ा समय लग सकता है। आज नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

रूपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचाएं। आज कारोबार में समय पर सही निर्णय नहीं लेने की वजह से नुकसान हो सकता है। नौकरी में भी आज का दिन कष्टकारी रह सकता है। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। पार्टनर के साथ वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

संतानों के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। सामाजिक कार्यो में रुचि रहेगी। कारोबार और आजीविका में आमदनी भी आशा से अनुकूल रहेगी। पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो प्रेम प्रसंग की संभावना है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव होगा। पार्टनर के लिए समय निकालें। सेहत के मामले में सावधानी जरूर रखें। खर्च की अधिकता रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका पराक्रम बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में सुधार लाने के लिए अपना प्रयास जारी रखें, यह सही समय है। आज कारोबारियों को आर्थिक लाभ मिलने वाला है। नौकरी में आपके पदोन्नति के योग हैं, इस संबंध में यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से सम्मान मिलेगा। गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। सौदेबाजी में बहुत अच्छी सफलता भी मिलने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप दैनिक कार्य आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की किसी  बात से आपका मन दुखी हो सकता है और आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। काफी समय से विलंबित कार्य पूर्ण होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु परास्त होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी इसलिए आज उनका खास ख्याल रखना होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

आपने Rashifal 20 August का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 20 August का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 20 August 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button