बॉलीवुड

मिस अफगानिस्तान ने ‘बिग बॉस 5’ में मचाया था तहलका, जीत लिया था सलमान का दिल

अफगानिस्तान इन दिनों काफी खबरों में छाया हुआ है और यहां पर लगभग 20 साल बाद तालिबान शासन फिर से शुरू हो गया है। तालिबान के लड़ाकों ने पूरे अफगान को अपने कब्जे में कर लिया है और जल्द ही तालिबानी नेता यहां की सत्ता को संभाल लेंगे। भारत और अफगानिस्तान के बीच काफी गहरा रिश्ता रहा है और काफी अफगानिस्तान के लोग भारत में रहते हैं। यहां तक की इस देश की ब्यूटी क्वीन रह चुकी विदा समदजई ने तो बिग बॉस में हिस्सा भी लिया था।

vida samadzai

विदा समदजई अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल के तौर पर जानी जाती हैं। इनका जन्म 22 फरवरी 1978 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। विदा समदजई ने अपनी शिक्षा काबुल में रहते हुए ही पूरी की थी। वहीं साल 1996 में ये अमेरिका चली गईं और यहां पर जाकर इन्होंने आगे की पढ़ाई की। यहां उन्होनें फुलर्टन में कैलिफ़ोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से दाखिला लिया था।

vida samadzai

इसके बाद विदा ने साल 2003 में ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था और यहां से ही इनकी किस्मत बदल गई। इन्होंने मिस अफगानिस्तान का खिताब भी जीता था। जिसके साथ ही ये साल 1974 के बाद की पहली अफ़गानी महिला बनी, जिसने किसी ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था।

बिकनी पहनने पर हुआ था विवाद

vida samadzai

vida samadzai

विदा ने मिस अफगानिस्तान का खिताब जीतने के बाद मिस अर्थ पेजेंट में हिस्सा लिया था। इस दौरान इन्होंने लाल बिकनी पहनी थी। जिसके कारण इन्हें कई विवादों का सामना करना पड़ा था। इनके देश के कई लोगों ने इनके बिकनी पहनने पर आपत्ति जताई थी। हालांकि विदा ने इन विवादों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

बिग बॉस में लिया हिस्सा

vida samadzai

विदा समदजई ने बिग बॉस (Bigg Boss) के सीज़न 5 में हिस्सा लिया था। इस शो को संजय दत्त और सलमान खान ने मिलकर होस्ट किया था। इस सीजन में ये हॉट अंदाज में नजर आई थी और इन्होंने शो में अपनी खूबसूरत का जलवा दिखाया था। ये बिग बॉस के घर में मेल कंटेस्टेंट के साथ फ्लर्ट करते हुए भी नजर आई थी।

विवेक ओबेरॉय को किया था डेट

vida samadzai

vida samadzai

विदा का नाम विवेक ओबेरॉय के साथ भी जुड़ा था। कहा जाता है कि इन दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया था। हालांकि बाद में इनका ये रिश्ता टूट गया था। वहीं जब इस बारे में एक बार विदा से सवाल किया गया था। तो इन्होंने कहा था कि ‘मैं विवेक से एक प्रोग्राम में मिली थी। मेरी तरह वह भी चैरिटी के कामों में रुचि लेते हैं।

vivek oberoi

vida samadzai

जहां तक विवेक से अफेयर की बात है, तो मुझे नहीं लगता कि अपोजिट सेक्स के दो लोग सिर्फ बॉयफेंड-गर्लफेंड ही हो सकते हैं। वे सिर्फ दोस्त भी तो हो सकते हैं। साथ घूमने-फिरने का मतलब अफेयर में होना ही तो नहीं है। वैसे, जहां तक विवेक की बात है, तो वह काफी नेक इंसान हैं। वह लोगों के साथ इज्जत के साथ मिलते हैं।’

vida samadzai

43 साल की विदा सोशल मिडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ये इस समय अमेरिका में रह रही हैं।

Back to top button