अध्यात्म

राशिफल 6 जून 2017 : जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन!

6 जून 2017, मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल।

राशिफल 6 जून 2017 –

मेष (Aries): गणेशजी कहते है कि आज आपका दांपत्यजीवन सुखमय रहेगा और बाहर घूमने-फिरने का योग बन रहा है। आयात-निर्यात के साथ जुड़े व्यापारियों को लाभ मिलेगा। कोई खोई हुई वस्तु जो नहीं मिल रही थी वापस मिल सकती है। प्रिय व्यक्ति के साथ प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त कर होगा। प्रवास, आर्थिक लाभ और वाहन सुख की संभावना बन रही है।

वृषभ (Taurus): गणेशजी कहते हैं कि आपका का दिन शुभफलदायक होगा। निर्धारित कार्य व अधूरे कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा। ननिहाल से आनंदपूर्ण समाचार मिल सकता है। बीमारी में राहत महसूस होगी और नौकरी-पेशा वाले लोगों को लाभ होगा।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाद-विवाद या चर्चा में संयम बरते। आज आपके आत्म सम्मान को ठेस या स्त्री मित्रों द्वारा खर्च या नुकसान हो सकता है। पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। नए कार्य की शुरुआत न करें।

कर्क (Cancer): कर्क राशि के जातकों को शारीरिक-मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। छाती में दर्द से परिवार में अशांति हो सकती है। स्त्री के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। सार्वजनिक रूप से मानहानि हो सकती है, बचें। समय से भोजन नहीं मिलेगा। अनिंद्रा के शिकार होंगे व धन खर्च तथा अपयश मिलने का योग बन रहा है।

सिंह (Leo): कार्य में सफलता और प्रतिस्पर्धियों में सबसे आगे निकलने का जुनुन आपके दिमाग पर छाया रहेगा, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। भाई- बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन करेंगे। आर्थिक लाभ व प्रियजनों की मुलाकात से खुशी होगी। गणेशजी अचानक भाग्य वृद्धि का अवसर देख रहे हैं।

कन्या (Virgo): परिवार में आज आनंद का वातावरण बना रहेगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रिय होंगे। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। शौक-मौज के साधनों में खर्च बढ़ेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें।

 

तुला (Libra): अपने कौशल को बाहर लाने का सुनहरा अवसर न खोये। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति आज अधिक निखरेगी। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता अच्छा रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में दोस्तों तथा परिवारजनों के साथ भाग लेंगे। आर्थिक लाभ व रुचिकर भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज आपका धन आनंद-प्रमोद, मनोरंजन में व्यय होगा। मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। बातचीत में किसी के साथ गलतफहमी न हो इसका विशेष ध्यान रखें। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी, झगडे़ से दूर रहें। मानहानि या धनहानि की संभावना बन रही है। अदालती कार्यों में संभलकर रहें।

 

धनु (Sagittarius): आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी है। गृहस्थ-जीवन का संपूर्ण आनंद मिलेगा। मित्रों के साथ किसी स्थल पर घूमने जा सकते हैं। पुत्र और पत्नी की ओर से कुछ लाभ मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी तथा व्यापार में लाभ मिलेगा।

मकर (Capricorn): गणेशजी संकेत देते हैं कि व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए दिन शुभ है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी व नौकरी में भी पदाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। पिता से लाभ होगा तथा संतान की पढ़ाई के संबंध में संतोष की भावना रहेगी।

 

कुंभ (Aquarius): आज के दिन आपको बेचैनी, थकान का सामना करना पड़ सकता। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। ऑफिस तथा काम-काज पर उच्च पदाधिकारियों आपसे नाराज हो सकते हैं। शौक-मौज और घूमने- फिरने में खर्चा बढ़ेगा। विदेश से समाचार मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष अधिक वाद-विवाद में न उतरे।

मीन (Pisces): बीमारी की वजह से खर्च बढ़ सकता है। अन्य कामकाज में भी प्रतिकूलता का अनुभव करना पड़ेगा। पारिवार के सदस्यों से मनमुटाव की संभावना है। इसलिए संभलकर बोलें। आकस्मिक धन लाभ होगा। आध्यात्मिकता मन को शांति देगी।

Back to top button