दिलचस्प

दूल्हा दुल्हन पर नोट बरसा रहे थे अंकल, फिर आंटी ने आकर जो किया वह देख हंसी नहीं रुकेगी -Video

भारतीय शादियों की बात ही निराली होती है। इनमें होने वाले रस्में और हंसी मजाक इसे बाकी शादियों से सबसे अलग बनाता है। यहाँ जब भी शादी होती है तो एक मेला सा लग जाता है। शादी के में जमानेभर के रिश्तेदार आ जाते हैं। ये सभी मिलकर शादी में बहुत धूम मचाते हैं। शादी की असली रंगत इसमें आने वाले मेहमानों से ही होती है। यहां आपको हर टाइप के लोग देखने को मिल जाते हैं। इन दिनों एक अंकल और आंटी शादी के वीडियो में खूब वायरल हो रही हैं।

aunty-stole-lime-light-from-uncle-who-was-blowing-notes-on-groom-bride

इस वायरल वीडियो में अंकल और आंटी के बीच एक अनोखा कंपटीशन चल रहा है। इसे देख लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। आप ने देखा होगा कि भारतीय शादियों में दूल्हा और दुल्हन के ऊपर पैसे उसारने की परंपरा होती है। इसमें दूल्हा दुल्हन के रिश्तेदार नोटों की गड्डी लेकर आते हैं और फिर दूल्हा या दुल्हन के ऊपर उसार कर उसे उड़ा देते हैं। ऐसा ही एक नजारा इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा दुल्हन स्टेज पर तैयार होकर बैठे हैं। तभी एक अंकल आते हैं और उनके ऊपर 10-10 के नोट उड़ाने लगते हैं। लेकिन तभी बीच में एक आंटी आ जाती है और फिर वह कुछ ऐसा करती है जिसे देख अंकल शर्म से पानी पानी हो जाते हैं। आंटी सभी मेहमानों के सामने महफ़िल लूटकर ले जाती है।

aunty-stole-lime-light-from-uncle-who-was-blowing-notes-on-groom-bride

दरअसल आंटी अंकल को टक्कर देते हुए दूल्हा दुल्हन के ऊपर 100-100 के नोट उड़ाने लगती है। ऐसे में 10-10 के नोट उड़ाने वाले अंकल भी एक मिनट के लिए सकपका जाते हैं। उन्हें शर्म महसूस होने लगती है। वहीं अंकल-आंटी का ये कंपटीशन देख दूल्हा दुल्हन हंसने लगते हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को amar_siwach_official नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो पर कई दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं। जैसे एक यूजर लिखता है कि ‘एक नारी सब पर भारी।’ फिर एक शख्स कहता है ‘जब आंटी ने 100-100 के नोट उड़ाना शुरू किए तो अंकल का रिएक्शन देखने लायक था।’ वहीं कुछ यूजर्स ने ये भी कहा कि दूल्हा दुल्हन पर नोट बरसाने से अच्छा है ये पैसे किसी गरीब को दे दिए जाए।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amar Siwach (@amar_siwach_official)

इस वीडियो को अभी तक एक लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। लोगों को अंकल आंटी की ये भिड़त बड़ी पसंद आ रही है। कुछ लोगों को तो अंकल पर तरस भी आ रहा है। उनके दस दस के नोट भी गए और साथ में इज्जत का भी भाजी भाव हो गया। सारी लाइम लाइट आंटी ही चुराकर ले गई।

गौरतलब है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी के वीडियोज की धूम है। इसमें भी शादी में नोट उड़ाने वाले वीडियो भी अक्सर वायरल होते रहते हैं। ये एक बहुत ही आम नजारा है जो लगभग हर शादी में देखने को मिल जाता है। वैसे नोट उड़ाने की इस परंपरा के बारे में आपकी क्या राय है? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Back to top button