बॉलीवुड

करीना अपने दोनों बेटों को नहीं बनाना चाहतीं मूवी स्टार, कहा- नहीं चाहती वो फिल्मों में काम करें

करीना कपूर ने हाल ही एक इंटरव्यू देते हुए अपने बच्चे के बारे में खुलकर बात की। इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया कि उनका छोटा बेटा जेह उनकी तरह ही दिखता है। जबकि बड़ा बेटा तैमूर सैफ अली खान पर गया है। एचटी ब्रंच को दिए इंटव्यू में करीना ने कहा कि जेह बिल्कुल उनपर गया है। जबकि तैमूर, पिता सैफ जैसा दिखता है।

kareena son jehangir

करीना कपूर के अनुसार छह महीने की उम्र में तैमूर को नए चेहरे पसंद नहीं आते थे। जबकि जेह सभी के साथ सहज लगता है। तैमूर, सैफ की तरह ज्यादा है और जेह में कमाल का मिक्स है। तैमूर पूरी तरह सैजिटेरियन की तरह है। वो क्रिएटिव है, आर्ट, कलर, ड्रॉइंग और कई तरह की चीजें उसे पसंद आती हैं। जबकि जेह पाईसियन (मीन राशि) से है। देखते हैं वो क्या पसंद करता है।

kareena son jehangir

अपने इस इंटव्यू में करीना कपूर ने कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरे दोनों बेटे पूरी तरह जेंटलमैन बनें। मैं चाहती हूं कि लोग कहें कि वे अच्छे पढ़े-लिखे, दयालु हैं। मैं चाहती हूं कि लोग कहें उनकी परवरिश बहुत अच्छी है। बस मेरा काम हो जाएगा।

kareena son jehangir

kareena son jehangir

करीना से बच्चों को मूवी स्टार्स बनाने पर जब सवाल किया गया तो अभिनेत्री ने कहा कि ‘मैं नहीं चाहती वे मूवी स्टार्स बनें। मुझे खुशी होगी अगर टिम आए और कहे कि मैं कुछ और करना चाहता हूं। पहाड़ पर चढ़ना चाहता हूं, शायद एवरेस्ट, यह उसकी पसंद है। मैं अपने दोनों बेटों को सपोर्ट करूंगी और उनके साथ खड़ी रहना चाहती हूं।‘

kareena son jehangir

पैपराजी को लेकर भी करीना ने खुलकर बात की और कहा कि तैमूर के साथ सबकुछ जबरदस्त तरीके का था, उसके बारे में बहुत ज्यादा बातें होती थीं। वो क्या कर रहा है, उसका नाम क्या है। तैमूर यहां गया, तैमूर वहां गया। यह चीजें इतनी ज्यादा हो गई थीं कि मुझे और सैफ दोनों को लगा कि इस बार हमें चिल करना चाहिए। आखिरकार वे सिर्फ बच्चे हैं। इसलिए हमने जेह की कोई तस्वीर शेयर नहीं की। भले ही टिम खुशी-खुशी कैमरे की देखकर हाथ हिला रहा हो।

वहीं करीना ने प्रेग्रेंसी के दौरान भी फिल्म की शूटिंग जारी रखी थी। इस पर इन्होंने कहा कि मैं लाल सिंह चड्ढा के लिए आमिर खान के साथ एक रोमांटिक नंबर की शूटिंग कर रही थी, उस वक्त मेरी प्रेग्नेंसी को पांच महीने हुए थे।

लिखी थी किताब

प्रेग्नेंसी के दौरान का अनुभव शेयर करते हुए करीना कपूर ने हाल ही में एक किताब भी लिखी है। करीना ने अपनी किताब ‘करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल’ में लिखा है कि तैमूर की डिलीवरी से पहले सैफ अली खान बहुत चिंतित थे। करीना भी चाहती थीं कि तैमूर की डिलीवरी सामान्य तरह से हो। लेकिन ऐसी परिस्थिति थी कि डॉक्टरों ने सिजेरियन जन्म का सुझाव दिया। जहां तैमूर के जन्म के वक्त वो उसे स्तनपान नहीं करा पा रही थीं। वही जहांगीर के जन्म के वक्त आसानी से स्तनपान करा रही थी।


करीना ने अपनी किताब में ये भी लिखा है कि तैमूर के जन्म से पहले उन्होंने 14 दिन तक दूध नहीं पिया था। जिसके कारण वह उसे स्तनपान नहीं करा पा रही थी। मेरी मां और नर्स तैमूर के पैदाइश के वक्त मेरे पास थे और सोच रहे होते थे कि मैं तैमूर को स्तनपान क्यों नहीं करा पा रही। करीना ने खुलासा किया है कि तैमूर जन्म के वक्त बड़ा था और उसकी गर्भनाल भी बड़ी थी। जबकि जेह के समय सब सही था।

Back to top button