बॉलीवुड

शर्मीली लड़की वंदना तिवारी ऐसे बन गई एडल्ट फिल्मों की गहना वशिष्ठ, पढाई में थी बहुत होशियार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पोर्नोग्राफी के मामले में कई लोगों के नाम सामने निकल कर आ रहे हैं। राज कुंद्रा मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने अब तक इससे जुड़े हुए कई लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया है और लगातार इस पूरे मामले को लेकर पूछताछ जारी है। इसी बीच इन दिनों पोर्नोग्राफी के मामले में अभिनेत्री और डायरेक्टर गहना वशिष्ठ का नाम भी आया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gehana Vasisth (@gehana_vasisth)

आपको बता दें कि गहना वशिष्ठ राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनका सपोर्ट करते हुए नजर आईं। इन दिनों अश्लील फिल्मों के मामले में फंसे राज कुंद्रा सुर्खियों में छाए हुए हैं और उनके फिल्मों की अभिनेत्री और डायरेक्टर गहना वशिष्ठ भी चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसी बहुत ही कम लोग होंगे जिनको इस बात की जानकारी होगी कि गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है।

कभी वंदना तिवारी एक शर्मीली लड़की हुआ करती थीं और यह पढ़ाई में भी बहुत ज्यादा होशियार थीं परंतु अब यह अश्लील फिल्मों की एक्टर और डायरेक्टर बन गई हैं और उन्होंने अपना नाम बदलकर गहना वशिष्ठ रख लिया। आखिर सीधी-सादी और शर्मीली सी लड़की वंदना तिवारी गहना वशिष्ठ कैसे बनीं। आज हम आपको इसकी कहानी बताने जा रहे हैं।

gehana vasisth

gehana vasisth

आपको बता दें कि वंदना तिवारी छत्तीसगढ़ के एक छोटे से गांव कोरिया की रहने वाली हैं। उनके पिताजी का नाम रविंद्र तिवारी है, जो चिरमिरी में माइंस में काम करते हैं। पिता के माइंस में काम करने की वजह से वंदना तिवारी का पूरा बचपन चिरमिरी में ही व्यतीत हुआ है। साल 2001 में उन्होंने यहां की गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में नौवीं क्लास में दाखिला लिया था। 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने यहीं से की।

वंदना तिवारी ने फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स विषय लिए थे। वंदना तिवारी को पढ़ाने वाले लेक्चरर जगदीश सिंह का ऐसा कहना है कि वंदना काफी ब्राइट स्टूडेंट थीं और वह इंजीनियर बनना चाहती थीं। इसी वजह से उन्होंने पीसीएम लिया था। वंदना तिवारी ने 12वीं क्लास में 71% अंक हासिल किए थे।

gehana vasisth

गहना को पढ़ाने वाले टीचर जगदीश सिंह का ऐसा कहना है कि वंदना एक बहुत ही शर्मीली लड़की थीं। स्कूल में उस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ करते थे। डांस-गाने की प्रतियोगिताएं भी हुआ करती थीं परंतु इन सब में वंदना को कभी भाग लेते हुए नहीं देखा गया था। उन्होंने ऐसा कहा कि ऐसा कभी भी नहीं लगा कि वंदना अभिनय और फिल्मी दुनिया में जाना चाहती हैं

gehana vasisth

वंदना के स्कूल के टीचर ने आगे बताया कि साल 2006 में वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए भोपाल चली गई थीं। वहां पर उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया था, जिसके बाद से वह कभी भी लौट कर चिरमिरी नहीं आई। वंदना का सपना था कि वह इंजीनियर बने। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उसने कॉलेज में दाखिला लिया था। वंदना के माता-पिता यहीं पर रहते थे। इसके बाद वंदना का चिरमिरी आना जाना कम होता चला गया और वह कई सालों तक यहां पर नहीं आईं। धीरे-धीरे वंदना का चिरमिरी आना बिल्कुल बंद हो गया था।

ऐसा बताया जाता है कि वंदना तिवारी भोपाल में इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करती थीं और उसी दौरान उनका झुकाव मॉडलिंग की तरफ हो गया था। कॉलेज के दिनों से ही वंदना में बोल्डनेस आ गई थी और उन्होंने ब्यूटी कांटेक्ट में भी भाग लेना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे वंदना को मॉडलिंग के ऑफर मिलने लग लाए और इसी दौरान वह मुंबई चली गई थीं, जिसके बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर गहना वशिष्ठ रख लिया।

gehana vasisth

मिली जानकारी के अनुसार, गहना वशिष्ठ ने बिकिनी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में एशिया लेवल पर पहला स्थान प्राप्त किया था। इस सफलता के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद गहना वशिष्ठ ने बॉलीवुड की बोल्ड फिल्मों में भी काम किया। इसके बाद दक्षिण भारतीय फिल्मों में बोल्ड सीन के दौरान ही उनको वेब सीरीज में भी काम के ऑफर मिलने लग गए थे।

gehana vasisth

गहना वशिष्ठ ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के प्रोडक्शन हाउस के लिए भी काम किया। गहना वशिष्ठ इरोटिक शॉर्ट फिल्मों में काम करने लगी जिसके बाद वह सॉफ्ट पोर्न कही जाने वाली फिल्मों की डायरेक्टर भी बन गई।

गहना वशिष्ठ के परिवार वालों का ऐसा कहना है कि उनके माता-पिता उसकी मॉडलिंग के सख्त खिलाफ थे। माता-पिता ने उनको मना भी किया परंतु इसके बावजूद भी उसने उनकी एक भी ना सुनी। जब उनके परिवार वालों को यह मालूम हुआ कि उनकी बेटी सी ग्रेड फिल्मों में काम करने लगी है तो परिवार को काफी धक्का लगा था, जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी से सारे रिश्ते नाते तोड़ लिए थे। यहां तक कि उसके परिवार ने उसे पहचानने से भी साफ साफ मना कर दिया।

Back to top button