बॉलीवुड

लखनऊ गर्ल पार्ट 2: करण सिंह की लड़की ने कूद-कूदकर की पिटाई, देबीना भी देखकर घबरा गई, Video वायरल

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वीडियो वायरल होते रहते हैं। जैसे बीते दिनों लखनऊ गर्ल वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई थी। इस वीडियो में एक लड़की कैब ड्राइवर की पिटाई कर देती है। अब इससे मिलता जुलता ऐसा ही एक सीन हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट में देखने को मिला है। इस वीडियो में जिस बंदे की पिटाई हो रही है वह और कोई नहीं बल्कि एक्टर करण सिंह छाबड़ा है।

karan singh chhabra

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों करण सिंह छाबड़ा की पिटाई का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। वीडियो में एक लड़की करण को कूद कूदकर थप्पड़ लगाती नजर आती है। दरअसल करण एयरपोर्ट पर अपना सूटकेस लेकर जा रहे होते हैं कि तभी गलती से उनकी सूटकेस लड़की के पैर पर लग जाती है। इसके बाद लड़की गुस्से में करण को कूद कूदकर खूब चांटें मारती है।

जब लड़की करण की पिटाई कर रही होती है तब वहाँ टीवी एक्ट्रेस देबीना भी मौजूद रहती हैं। वह यह सीन देख घबरा जाती है। उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर ये क्या हो रहा है। उधर लड़की गुस्से से करण को थप्पड़ मारते रहती है। इसके बाद करण वहाँ से भाग जाते हैं और लड़की उनका पीछा करने लगती है। ये सब देख देबीना बड़ी मासूमियत से पूछती हैं, क्या हुआ अभी?

karan singh chhabra

इसके पहले कि आप घबरा जाएं बता दें कि ये एक असली घटना नहीं है। बल्कि इसे लखनऊ के कैब ड्राइवर की पिटाई वाले सीन की तर्ज पर रि-क्रीऐट किया गया है। वीडियो में जो लड़की करण सिंह छाबड़ा की पिटाई लगाती है वह और कोई नहीं बल्कि डांसर सपना सूर्यवंशी हैं। सपना जरा नाच के दिखा 2 की विनर रही चुकी हैं। साथ ही वे डीआईडी 4 में भी दिखाई दे चुकी हैं।

इस पूरी घटना को जिस शख्स ने कैमरे में कैद किया है वह और कोई नहीं बल्कि देबीना के पति गुरमीत चौधरी है। यह वीडियो फैंस को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद आ रहा है। लोग इस पर कई मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। करण ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

इसे शेयर करते हुए वे कैप्शन में लिखते हैं ‘लखनऊ में कैब ड्राइवर के साथ हुई घटना आज मेरे साथ भी मुंबई एयरपोर्ट पर हुई। देबिना का जबरदस्त रिएक्शन और सपना ने कूद कूदकर कर थप्पड़ मारे। गुरमीत चौधरी भाई आप ने जिस तरह मेरे संस्कार पूरी तरह से इस वीडियो में कैप्चर किए उसके लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

देखें वीडियो-


गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले प्रियदर्शिनी नाम की एक लड़की सुर्खियों में आई थी। इस लड़की का लखनऊ में एक कैब ड्राइवर को कूद-कूदकर थप्पड़ मारने वाला एक वीडियो बड़ा वायरल हुआ था। प्रियदर्शिनी का आरोप था कि ड्राइवर उनकी कार से तककर मार जान लेना चाहता था। हालांकि बाद में दिक्कत लड़की की दिखी जिसके चलते उसे गिरफ्तार करने की सोशल मीडिया पर मांग उठने लगी थी।

वैसे आपको यह वीडियो कैसा लगा?

Back to top button