बॉलीवुड

Bigg Boss OTT शुरू होते ही मच गया भचड़, सामने आया नेहा भसीन-रिद्धिमा पंडित का Kiss, देखें Video

टीवी की दुनिया का सबसे ज्यादा विवादित शो ‘ बिग बॉस’ का ओटीटी वर्जन बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) को शुरू हुए कुछ ही समय हुआ है। ऐसे में अभी से शो विवादों से घिरना शुरू हो गया है। शो में पहले दिन से ही हमेशा की तरह लड़ाई झगड़ा उर गाली गलोच जैसी चीजें दिखाई देने लगी है। हालांकि ये सब काफी नहीं था कि अब कंटेस्टेंट्स बोल्डनेस की सभी हदें पार करते नजर आ रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शो के इस वीडियो क्लिप को ही ले लीजिए। इसमें नेहा भसीन (Neha Bhasin), रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) को Kiss करती दिखाई दे रही हैं।

Neha Bhasin Ridhima Pandit kiss

एक लड़की का दूसरी लड़की को चूमना फैंस को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है। वे सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोल कर जमकर क्लास ले रहे हैं। दरअसल इस शो के पहले सप्ताह में सभी प्रतिभागियों को दो टीमों में बांटा गया था। इसमें पहली टीम प्रतीक सहजपाल की थी, जिसमें अक्षरा सिंह, निशांत भट्ट, रिद्धिमा पंडित और करण नाथ हैं। वहीं दूसरी टीम राकेश बापट की थी, जिसमें नेहा भसीन, मिलिंद गाबा, जीशान खान, दिव्या अग्रवाल और शमिता शेट्टी हैं।

Neha Bhasin Ridhima Pandit

इन दोनों टीमों को हाल ही में एक टास्क दिया गया जिसमें दोनों टीम को बारी बारी से स्टैच्यू बनकर खड़े होना था। इस दौरान दूसरी टीम को सामने वाली टीम के मेंबर का ध्यान भटकाना था। ऐसे में जब रिद्धिमा स्टैच्यू बनकर खड़ी हुई तो उनका ध्यान भटकाने के लिए नेहा ने उन्हें अचानक Kiss कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रिद्धिमा को चूमने के बाद नेहा बोलती है ‘अच्छा लगा? अच्छा लगा, वैसे गुड किस था ना?’


लेकिन नेहा की यह हारकर फैंस को बुरी लगी। खासकर रिद्धिमा पंडित के फैन नाराज हो गए। एक ने लिखा ‘टास्क में नेहा ने भसीन ने रिद्धिमा पंडित को किस किया। ये बेहद गिरी हुई हरकत है। टास्क के लिए कुछ भी करोगे क्या? शर्म आणि चाहिए। रिद्धिमा को सलाम करना चाहिए जो उन्होंने आपकी इस हरकत को बर्दाश्त कर लिया।’ हालांकि कुछ लोग नेहा के बचाव में भी उतरे।

उन्होंने लिखा ‘कुछ भी बोलने से पहले देख लो कि रिद्धिमा खुद मुस्करा और हंस रही थी। नेहा ने होंठों पर रियल में किस नहीं किया। रिद्धिमा को कुछ भी गलत महसूस नहीं हुआ। आप गलत शब्दों का यूज न करें। नेहा रॉक।’

देखें वीडियो


बताते चलें कि शो में मूस जट्टाना नाम की एक बायसेक्सुअल कंटेस्टेंट भी हैं। बायसेक्सुअल मतलब जिसे पुरुष और महिला दोनों में दिलचस्पी होती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Moose Jattana (@moosejattana)


शो में मूस जट्टाना ने प्रतीक सहजपाल बातचीत में कहा था कि मुझे लड़के ज्यादा अच्छे लगते हैं, लेकिन मेरे लिए एक लड़की के साथ रिश्ता ज्यादा अहम है। हालांकि मैं शादी तो एक लड़की से ही करना चाहूँगी।

Back to top button