बॉलीवुड

Bigg Boss प्रतियोगी ‘मुस्कान’ को लड़कियां हैं पसंद, कहा- लड़कों के प्रति आकर्षित नहीं होती

बिग बॉस OTT हाल ही में शुरू हो गया है। इस शो को करण जौहर द्वारा होस्ट किया जा रहा है। 6 हफ्ते तक ये शो ओटीटी पर दिखाया जाएगा। रविवार को शुरू हुए इस शो में आए प्रतियोगी काफी धमाल मचा रहे हैं और एक के बाद एक कई खुलासे कर रहे हैं। इस शो में आई मुस्कान जट्टाना ने इस शो में एक चौंकाने वाला राज खुला है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

muskan jattana

शो में मुस्कान ने प्रतीक सहजवाल से बातचीत के दौरान बताया कि वो बाइसेक्सुअल हैं। जी हां, प्रतीक से बात करते हुए मुस्कान ने कहा कि ऐसा नहीं है कि वो लड़कों के प्रति आकर्षित नहीं होती। लेकिन उनका लड़कियों के साथ भी रिश्ता भी उतना ही महत्वपूर्ण है। मुस्कान ने कहा कि वो एक लड़की के साथ सेटल होने में ज्यादा कम्फर्टेबल महसूस करेगी।

कौन है मुस्कान

muskan jattana

मुस्कान जट्टाना इस सीजन की सबसे विवादित प्रतियोगी हैं। मुस्कान चंड़ीगढ़ मोहाली की रहने वाली हैं। लेकिन पढ़ाई-लिखाई ऑस्ट्रेलिया में हुई है। ये लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया में रही है।

muskan jattana

मुस्कान यानी मूस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव और पॉपुलर हैं। शो में मुस्कान प्रतीक सहजवाल की बेहद ही अच्छी दोस्त बन गई है और दोनों अच्छी केमेस्ट्री शेयर करते हैं। शो में मुस्कान को बेहद ही पसंद किया जा रहा है और इनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है।

शमिता शेट्टी ने भी किया था चौंकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने भी बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लिया है। हाल ही में शमिता ने खुलासा करते हुए कहा था कि शो के प्रतियोगी कोरियोग्राफर निशांत भट्ट ने उनके साथ बदतमीज़ी की थी। जिसके बाद उन्होंने कोरियोग्राफर को चेतावनी भी दी थी और दूरी बनाने को कहा था।

10 अगस्त के एपिसोड में शमिता ने ये खुलासा किया था। शो की प्रतियोगी दिव्या से बात करते हुए शमित ने कहा कि एक शो के दौरान उन्हें ये महसूस हुआ कि निशांत ने अपनी लाइन क्रॉस की है, जिससे उन्होंने काफी असहज महसूस किया। उसके बाद शमिता ने निशांत से दूरी बना ली और बात करना छोड़ दी।

शमिता ने कहा कि, ‘मैं उस हादसे के बारे में नहीं बताना चाहूंगी। लेकिन निशांत ने एक बार मेरे साथ अपनी हद पार कर दी थी जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया था। मैंने उसे कहा था कि ये उसने गलत किया है जिसके बाद हमारी बात होना बंद हो गई थी। मुझे लगता है मुझे इसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए। क्योंकि वो हादसा फिर से याद नहीं करना चाहती। इसलिए स्टेज पर भी जब मैंने इसे देखा तो बस ऐसे दिखाया कि हां मैं इसे जानती हूं’। आपको बता दें कि निशांत इंडस्ट्री के जाने पहचाने कोरियोग्राफर हैं।

गौरतलब है कि ये दूसरा मौका है जब शमिता इस शो में हिस्सा ले रही है। इससे पहले एक्ट्रेस ने साल 2009 के बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। लेकिन किन्हीं कारण के शमिता को ये शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था। वहीं अब ये एक बार फिर से इस शो में आई हैं। इस शो में शमिता को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Back to top button