बॉलीवुड

राहुल ने लॉर्ड्स में मारा शतक तो सुशील शेट्टी ने खास अंदाज में दी बधाई, फैन्स बोले-ससुर खुश हुए

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी इन दिनों क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। ये दोनों इस समय इंग्लैंड में हैं और अच्छा समय बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी ये दोनों काफी एक्टिव हैं और समय-समय पर एक दूसरे की कई फोटो शेयर करते रहते हैं। इसी बीच सुनील शेट्टी ने एक खास वीडियो शेयर की है जो कि केएल राहुल की है। इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं और लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

KL rahul

दरअसल इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है। जिसमें केएल राहुल काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में सुनील शेट्टी ने केएल राहुल की एक क्लिप शेयर की है। जिसमें राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में शतक जमाया है।

अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये वीडियो शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने लिखा कि ‘क्रिकेट के मक्का में शतक। बधाई और आशीर्वाद बाबा।’ वहीं सुनील ने आगे लिखा, ‘शुक्रिया मेरे बर्थडे गिफ्ट के लिए।’ दरअसल 11 अगस्त को सुशील शेट्टी का जन्मदिन था।

Kl

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और बेटे अहान शेट्टी ने भी के.एल. राहुल के शतक का वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था। लेकिन सुनील शेट्टी की पोस्ट पर सबसे अच्छे कमेंट आए हैं। ये वीडियो शेयर करने के बाद कई फैन्स ने सुशील शेट्टी से अथिया और राहुल की शादी के बारे में ही सवाल करना शुरू कर दिए। कई फैन्स ने राहुल को दामाद जी कहा तो सुनील शेट्टी को ससुरजी कह दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

सुनील शेट्टी के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘ससुरजी खुश हुए।’ वहीं एक ने दोनों की शादी पर ही सवाल करते हुए लिखा, ‘आपकी बेटी से शादी कब होगी राहुल की?’ एक फैन ने कहा- ‘दामाद जी ने लगाया शतक।’

sunil shetty

गौरतलब है कि लंबे समय से राहुल और अथिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि राहुल और अथिया ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन ये अक्सर एक साथ नजर आते हैं। इस समय अथिया भी राहुल के साथ इंग्लैंड गई हुई हैं। जहां पर भारत और इंग्लैंड के बीच मैच खेले जा रहे हैं।

kl

कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट गंवाकर 276 रन बना लिए हैं। लोकेश राहुल और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी इस समय मैदान में टीकी हुआ है। लोकेश राहुल 127 रन और अजिंक्य रहाणे 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

kl

वहीं राहुल लॉर्ड्स में सेंचुरी लगाने वाले 10 वें भारतीय बल्लेबाज बन गए है। इनसे पहले 9 भारतीय खिलाड़ियों ने ही यहां पर शतक लगाया है। राहुल की ये छठी टेस्ट सेंचुरी है। आपको बता दें कि राहुल ने करीब 3 साल बाद शतक लगाया है। पिछला शतक भी इन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2018 में केनिंग्टन ओवल में बनाया था। तब राहुल ने 149 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ यह उनकी तीसरी सेंचुरी है।

Back to top button