बॉलीवुड

ऐश्वर्य-करीना से लेकर रानी-श्रीदेवी तक, इन 12 सितारों की आंखों का रंग है सबसे यूनिक -Pics

आंखें हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग होती हैं। इससे हमारे चेहरे की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। अधिकतर भारतीय लोगों की आंखों का रंग काला ही होता है। लेकिन कुछ नीली, हरी, ग्रे और भूरी आंखों वाले भी होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के उन हीरो और हीरोइन से मिलाने जा रहे हैं जिनके पास काली नहीं बल्कि अनोखे रंगों की आंखें हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)

Aishwarya Rai Bachchan

‘झील सी गहरी आंखें… दुनिया की सबसे खूबसूरत आंखें’ ये लाइन ऐश्वर्या राय बच्चन के अंगदान के ऐड की है। एक्ट्रेस की आंखों का रंग नीला है जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं। मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर चुकी ऐश्वर्या की यह आंखें उनकी सुंदरता में चार चाँद लगा देती हैं।

करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor)

Karishma Kapoor

90 के दशक की सुपरस्टार करिश्मा कपूर की आंखों का रंग हल्का नीला है। उनकी ये आंखें और खूबसूरत चेहरा उन्हें एक परफेक्ट ब्यूटी क्वीन बनाता है।

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)

Kareena Kapoor

करिश्मा कपूर की तरह उनकी छोटी बहन करीना कपूर खान की आंखों का कलर भी यूनीक है। करीना की आंखें हरे रंग की है। यदि एकदम सटीक कलर की बात करें तो ये हेजल ग्रीन कलर की हैं। इन आंखों के साथ करीना बहुत ही सुंदर दिखती हैं। वैसे उनके अभिनय और चेहरे के हावभाव में आंखों का बड़ा अहम रोल होता है।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)

Hrithik Roshan

करीना कपूर की तरह ही ऋतिक रोशन की आंखों का रंग भी हेजल ग्रीन है। ऋतिक को बॉलीवुड का ग्रीक गॉड भी कहा जाता है। जब वे कोई इमोशनल सीन करते हैं तो उनकी आंखों की गहराई दर्शकों की आंखें भी नम कर देती है।

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff)

Tiger Shroff

बॉलीवुड के एक्शन हीरो और जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ की आंखें हल्के भूरे रंग की है। शानदार बॉडी और गुड फेसकट के साथ उनकी हल्के भूरे रंग की आंखें बहुत ही सही लगती है।

एमी जैक्सन (Amy Jackson)

Amy Jackson

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री एमी जैक्सन की आंखें हेजल ब्लू रंग की हैं। इन आंखों के साथ उनकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है।

सेलिना जेटली (Celina Jaitley)

Celina Jaitley

बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली की आंखों का रंग सबसे अलग है। उनकी आंखे नीले, ग्रीन और ग्रे मिक्स रंग की हैं। ये उन्हें बाकी सभी अभिनेत्रियों से अलग बनाती हैं।

शाइनी आहूजा (Shiney Ahuja)

Shiney Ahuja

‘गैंगस्टर’ फेम बॉलीवुड एक्टर शाइनी आहूजा की आंखें हल्के भूरे और ग्रीन रंग की हैं। हालांकि इन आंखों से वे दर्शकों के दिलों पर राज करने में फेल रहे हैं।

रानी मुखर्जी (Rani Mukherji)

Rani Mukherji

रानी मुखर्जी की आवाज और आंखें दोनों ही यूनीक हैं। उनके पास हल्के भूरे रंग की आंखें हैं जो उन्हें एक अलग ही लुक देती हैं।

स्नेहा उलाल (Sneha Ullal)

Sneha Ullal

स्नेहा उलाल को ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल भी कहा जाता है। उनके पास नीले और हरे रंग की खूबसूरत आंखें हैं।

श्रीदेवी (Sridevi)

Sridevi

श्रीदेवी की आंखों के रंग को लेकर लोगों के बीच सबसे अधिक कंफ्यूजन रहा है। कोई इन्हें नीला तो कोई हरा बताता था। हालांकि असलियत में उनकी आंखों का रंग हल्का भूरा था। इन आंखों के साथ वह बहुत ही प्यारी लगती थी।

Back to top button