बॉलीवुड

तब्बू की तरह सफल नहीं हो सकी उनकी बड़ी बहन, एक जमाने में थी दारा सिंह की बहू, अब जी रही ऐसी लाइफ

बॉलीवुड फिल्मों में करियर बनाना इतना आसान नहीं होता है। यहां भले आपके संबंध बड़े बड़े सितारों से हो, आपका पूरा फिल्मी बैकग्राउन्ड हो, आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट में काम भी मिल जाए, लेकिन फिर भी अंतिम फैसला दर्शकों के हाथ में ही होता है। यदि उन्हें आपका काम पसंद आएगा तो ही वे आपको सुपर स्टार बनाएंगे, वरना आप गुमनामी के अंधेरे में कहीं गुम हो जाएंगे।

farah naaz

फराह नाज़ (Farah Naaz) भी एक ऐसी ही बॉलीवुड अभिनेत्री थी जिसे कई फिल्मों में काम करने के बावजूद वह सफलता और फ़ेम नहीं मिली जिसकी उन्हें उम्मीद थी।

farah naaz

फराह नाज़ बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू की बड़ी बहन हैं। हालांकि उन्हें अपनी बहन जैसी सफलता बॉलीवुड में नसीब नहीं हो पाई। फराह ने 80 और 90 के दशक में कई फिल्में की, इसमें यतीम, फासले, काला बाज़ार और हलचल जैसी फ़िल्में शामिल हैं। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत यश कैम्प की फिल्म ‘फासले’ से साल 1985 में की थी। वे आदित्य पंचोली के साथ 1990 में आई एक फिल्म ‘वीरू दादा’ में भी थी।

farah naaz

इतनी फिल्में करने के बावजूद फराह नाज़ बॉलीवुड के गलियारों में कहीं खो सी गई। आज भी उन्हें एक बड़ा दर्शक वर्ग नहीं पहचानता है। फराह का संबंध बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दारा सिंह से भी रहा है। दरअसल एक्ट्रेस ने 1996 में दारा सिंह के बेटे बिंदु दारा सिंह से शादी रचाई थी। इस शादी से दोनों को एक बेटा फतेह रंधवा हुआ था। हालांकि ये शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और दारा सिंह की बहू ने बिंदु से 2002 में तलाक ले लिया।

farah naaz

बिंदु से तलाक लेने के बाद महज एक साल में ही फराह नाज़ ने एक्टर सुमित सहगल शादी भी रचा ली। यह शादी 2003 में हुई थी। फराह को 2019 में एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। हालांकि उनका लुक इतना ज्यादा चेंज हो गया था कि वह पहचान में ही नहीं आ रही थी।

farah naaz

खबरों की माने तो फराह नाज़ का गुस्सा हमेशा नाक पर ही रहता था। उन्हें इंडस्ट्री की सबसे गुस्सैल मिजाज वाली अभिनेत्री माना जाता है। वे अपने फिल्मी करियर में कई बड़े बड़े लोगों से भीड़ चुकी हैं। फिर वह ये नहीं देखती हैं कि सामने वाला उनसे उम्र या हैसियत में कितना बड़ा या छोटा है। जब उन्हें गुस्सा आता था तो वह बेकाबू हो जाती थी।

farah naaz

उनके बारे में कहा जाता है कि एक बार वह ‘कसम वर्दी की’ फिल्म के सेट्स पर चंकी पांडे से भीड़ गई थी। एक्टर के साथ उनका जबरदस्त झगड़ा हुआ था। इस दौरान वे चंकी पर बहुत भारी पड़ गई थी। इतना ही नहीं उन्होंने तो लड़ाई के मामले में उन्हें लॉन्च करने वाले यश चोपड़ा की वाइफ पामेला को भी नहीं छोड़ा था। वह उनसे भी लड़ाई मोल ले चुकी हैं।

farah naaz

वर्तमान में फराह नाज़ फिल्मी दुनिया से कोसों दूर चली गई हैं। वे अपने पति और बच्चों के साथ एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। उन्हें बॉलीवुड में सफलता नहीं मिली जिसके चलते आज उनका नाम गुमनाम एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आता है।

farah naaz

वैसे क्या आप ने तब्बू की बड़ी बहन और दारा सिंह की एक्स बहू को पहचाना?

Back to top button