बॉलीवुड

बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार है महाभारत सीरियल के दुर्योधन के बेटे, पापा बोले घोड़े के पास..

बॉलीवुड इंडस्ट्री पर हमेशा भाई-भतीजावाद का आरोप लगता है। वैसे यह आरोप कहीं न कहीं सच भी है, क्योंकि बाहरी युवा बहुत कम संख्या में ही होते हैं जो इस इंडस्ट्री में क़दम जमा पाते हैं। वरना इस इंडस्ट्री पर कुछ घरानों का ही कब्ज़ा है। यह तो हम सभी कितनी बार देखते हैं कि कैसे बड़े स्टार अपने बेटे-बेटियों को प्रमोट करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देते हैं, लेकिन यह कहना उचित नहीं होगा कि हर मां-बाप इस इंडस्ट्री के इस मामले में एक जैसे हैं। बता दें कि कुछ एक्टर के पैरेंट्स ऐसे भी हैं, जो चाहते हैं कि उनका बच्चा अपने बलबूते पर करियर बनाए। इसी में से एक पुनीत इस्सर भी हैं। जो चाहते हैं कि उनका बेटा स्वयं अपनी पहचान बनाएं और आगे बढ़ें। तो आइए जानते हैं पूरी कहानी…

Actor Punit And His Son sidharth

बता दें कि पुनीत इस्सर एक लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं। टीवी सीरियल्स के साथ-साथ पुनीत फिल्मों में भी सक्रिय हैं। अभी हाल के महीनों में उन्होंने ‘छोटी सरदानी’ शो छोड़ा है और जल्द ही वे रणवीर सिंह के साथ जयशभाई जोरदार में नजर आएंगे।

punit issar

वहीं दूसरी तरफ़ एक लंबे समय से पुनीत के बेटे सिंद्धांत इस्सर बॉलीवुड डेब्यू के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं। खबरों की मानें तो सिद्धांत रोजाना ऑडिशन देते रहते हैं। इसके इतर अपने बेटे के डेब्यू को लेकर पुनीत कहते हैं कि, “सिद्धांत थिएटर कर रहा है। उसकी एक वेब सीरीज आने वाली है। लॉकडाउन की वजह से काम थोड़ा स्लो चल रहा है। देखें, लोग भले कहते हों कि न्यूकमर है, तो उसे रास्ता नहीं मिलता है। साथ ही किसी जानने वाले के लिए भी यह उतना ही मुश्किल है। आखिरकार टैलेंट ही मायने रखता है।”

Actor Punit And His Son sidharth

इतना ही नहीं पुनीत आगे कहते हैं कि, “मैंने अपने बेटो को यही नसीहत दी है कि हार्डवर्क का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। आप मेहनत करते रहें और एक दिन कामयाब जरूर होंगे। सिद्धांत रोजाना ऑडिशन के लिए जाता रहता है। रिजेक्शन भी मिलते हैं। ऐसे में मैं उसे यही समझाता हूं कि यह जिंदगी का हिस्सा है। इसका स्वाद भी चखना जरूरी है।

punit issar son

रिजेक्शन आपको मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। मैंने तो उसे कह दिया कि मैं तुम्हारी मदद नहीं कर रहा, तुम्हें अपनी जमीन खुद तलाशनी है। अब आप घोड़े के पास पानी ले जा सकते हैं लेकिन पिएगा तो वो खुद ही न।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Puneet Issar (@impuneetissar)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Puneet Issar (@impuneetissar)


पुनीत का कहना बेटे को मेहनत करते देख मिलता है सुकून…

Actor Punit And His Son sidharth

इतना ही नहीं स्टार किड्स के लॉन्च पर पुनीत कहते हैं कि, “मैं सिद्धांत को रास्ता दिखा सकता हूं और गाइड कर सकता हूं। लेकिन यह उसकी कर्म भूमि है। उसे यह लड़ाई खुद ही लड़नी है। बड़े-बड़े स्टार्स के बच्चों को देखें, कितनी बार लॉन्च करते है अपने बच्चों को लेकिन फिल्में नहीं चलती, तो नहीं चलती। वहीं कुछ ऐसे भी उदाहरण है जो अपने पिता के करियर से दस गुना आगे काम कर रहे हैं। मैं तो अपने बेटे के लिए न कहीं कॉल कर रहा हूं और न ही लॉन्च। वो अपनी राह बना लेगा।

punit issar son

मुझे बहुत खुशी होती है, जब वो मेहनत कर घर वापस लौटता है। एक अजीब सा सुकून का एहसास होता है। मैं चाहता हूं कि आगे चलकर वो अपने पिता के नहीं बल्कि खुद के नाम से पहचाना जाए।”

punit issar duryodhan

वहीं आखिर में बात पुनीत इस्सर के व्यक्तिगत जीवन की करें। तो इनका जन्म 12 सितंबर 1958 को अमृतसर, पंजाब में हुआ। पुनीत के पिता सुदेश इस्सर हैं, जोकि हिंदी सिनेमा में फिल्म निर्देशक रह चुके हैं। वही पुनीत की शादी दीपाली से हुई है। पुनीत ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1983 में आई फ़िल्म कूली से की थी। इसमें उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई थी। पुनीत ने अपने फिल्मी एक्टिंग करियर में तकरीबन 150 से ज्यादा फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई है। उन्हें ‘महाभारत’ में दुर्योधन की भूमिका के लिए भी जाना जाता है।

Back to top button