राशिफल

Rashifal 12 August: मां लक्ष्मी की कृपा से आज 4 राशियों का जीवन होगा खुशहाल, मिलेगा आर्थिक लाभ

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि गुरुवार 12 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 12 August 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप बड़े निर्णय सोच-समझकर लें। पुराना कर्जा खत्म हो सकता है। फालतू खर्चों पर कंट्रोल हो सकता है। व्यवसाय में हानि होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी नितांत आवश्यक है। पुराना रोग उभर सकता है। नए इनकम सोर्स मिलने के भी योग हैं। ऑफिस में नया काम या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आज सहकर्मियों से किसी प्रकार का विवाद न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किसी बात को लेकर तनाव न लें। किसी का विरोध न करें। कारोबार में आज कुछ नए काम से लाभ होगा। नौकरी में आज सहकर्मियों से किसी प्रकार का विवाद न करें। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। बेकार तनाव लेने की कोई जरूरत नहीं है। आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कोई बड़ी बिजनेस डील हो सकती है लेकिन जो करें समझदारी से करें। ऑफिस और बिजनेस में अनुभवी लोगों से सलाह मिल सकती है। धन लाभ हो सकता है। सरकारी लोगों के लिए दिन तरक्की लेकर आएगा। आप जो काम मेहनत और लग्न से कर रहे हैं उसी में लगे रहिए, आपको अच्छी सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी के मामलों में भी समय अच्छा कहा जा सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कारोबार में लाभ होगा। नौकरी में पसंदीदा काम की तरफ ध्यान देंगे। आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। आज प्रेम संबंधों के नाम पर धोखा मिल सकता है, अत: सावधान रहें। दफ़्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। भोजन में अनियमितता न बरतें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज के दिन कानूनी अड़चन दूर होंगी। बिजनेस और नौकरी में नए आइडिया मिल सकते हैं। आपका एनर्जी लेवल बढ़ सकता है। किसी पर आंख बंद कर के भरोसा न करें। पार्टनर से अनबन हो सकती है। सेहत का खास ध्यान रखें। एक छोटा लेकिन बेहद आकर्षक अवसर आज आप के लिए खुलने की संभावना है। कपड़ों के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलता हुए नजर आ रहा है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कार्य-व्यवसाय के साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक़्त आपको हिम्मत और मज़बूती दिखाने की ज़रूरत है। आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरी में कठिन कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। हाथ में आता रुपया रुक जाएगा। ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। ऑफिशियल कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करना उत्तम रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

प्रेम संबंधों में चल रहे असंतोष का मामला खुलकर सामने आ सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक उलझनों का समाधान होगा। वहीं पैतृक सम्पत्ति, भूमि-भवन का लाभ मिल सकता है। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। छात्र अपने शिक्षक की बाते मानेंगे। निर्माण या अचल संपत्ति के कारोबार में निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। सही और गलत में निर्णय ले पाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

नौकरी और व्यवसाय में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। सम्बंधों में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति है। आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं केा हल करने में व्यतीत होगा। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से आपका मन प्रसन्‍न हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। शिक्षा में व्यवधान आ सकते हैं। कहीं से शोक समाचार मिलने की आशंका है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

व्यापार में नई योजना लागू हो सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा। अगर आप बेरोजगार हैं तो कोई नौकरी मिल सकती हैं। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। आपकी मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार ठीक चलेगा। आपकी मुलाकात किसी खास राजनितिक व्यक्ति से हो सकती हैं। जिसका भविष्य में फायदा होगा। विद्यार्थियों को परिश्रम से ही सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप किसी भी टकराव या विवाद में फंसने से बचें। स्त्री मित्रों का सहयोग अधिक मिलेगा। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। आज महिलाओं के लिए दिन खास होगा। आप धार्मिक परोपकार के कार्यों में हिस्सा लेंगे। आज नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। पिता की सलाह काम आएगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पुराने मित्र के मिलने से प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। अगर आप खेलकूद में रुचि रखते है तो आपको किसी कोच का फोन आ सकता हैं। आप भविष्य की तैयारी में जुट जायेंगे। यात्रा में अपनी वस्तु संभाल कर रखें। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज के दिन परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। आपकी नम्रता और समझदारी आपके रिश्ते में आई खटास को दूर करेंगी। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। वरिष्‍ठ अधिकारियों से आपकी अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। वाहन चलाने में सावधानी रखें। घर में सुख सुविधा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपने दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से सभी कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे।

आपने Rashifal 12 August का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 12 August का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 12 August 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मृतक के शव को एक पल के लिए भी अकेला क्यों नहीं छोड़ते हैं? जाने इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Back to top button