दिलचस्प

अपने प्यारे देवरजी को डांस सिखाती दिखी भाभी, देखकर आपके पांव भी थिरकने लगेंगे

देवर और भाभी का रिश्ता काफी हद तक भाई बहन के रिश्ते जैसा होता है। दोनों की उम्र भी लगभग एक ही होती है। ऐसे में दोनों एक दूसरे के साथ खूब मस्ती मजाक करते हैं। जब भी घर में कोई एक्टिविटी होती है तो भी देवर भाभी की जोड़ी बड़ी एक्टिव हो जाती है। अब ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस देवर भाभी के साथ भी देखने को मिला।

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर देवर भाभी का एक वीडियो बड़ा ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ शानदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में भाभी अपने लाडले देवर को डांस के कुछ स्टेप्स करना सीखा रही है। देवरजी भी अपनी भाभी के बताए गए डांस स्टेप्स को अच्छे से फॉलो कर रहे हैं।

devar bhabhi dance

इस वीडियो को वंदना नाम की एक महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए वंदना ने कैप्शन में लिखा है ‘मेरे प्यारे देवर जी के साथ। उन्हें मेरे द्वारा सिखाए गए डांस मूव और म्यूजिक पसंद आए।’ देवर भाभी की इस जोड़ी के डांस को लोग बड़ा ही पसंद कर रहे हैं। वीडियो को लाइक और कमेंट्स दोनों मिल रहे हैं।

वंदना ने इंस्टाग्राम पर खुद को एक फिटनेस ट्रेनर बताया है। वह इंस्टा पर बहुत एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ न कुछ फनी वीडियो साझा करती रहती हैं। वे अपने अकाउंट पर फिटनेस से रिलेटेड वीडियो भी डालती है। फिलहाल उनका अपने देवर के साथ क्या गया डांस वायरल हो गया है। लोगों को इसे देख अपने देवर भाभी की याद आ रही है।

devar bhabhi dance

वीडियो पर बड़े ही दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा कि ‘देवर भाभी की यह जोड़ी बड़ी कमाल की है।’ वहीं एक अन्य यूजर कहता है ‘आप ने अपने देवर को बहुत ही अच्छे से डांस करना सिखाया है।’ फिर एक कमेंट आता है कि ‘काश ऐसी भाभी हमारे पास भी होती। जो हमे भी ऐसा शानदार डांस करना सीखा देती। डांस टीचर के पैसे बच जाते।’ बस इसी तरह के और भी कई कमेंट्स आ रहे हैं।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर अक्सर डांस वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इसमें जोड़ी वाले डांस दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। जैसे पति पत्नी की जोड़ी, भाई बहन की जोड़ी, दादी पोती की जोड़ी इत्यादि। अब इसी कड़ी में देवर भाभी की जोड़ी का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। तो चलिए बिना किसी देरी के आपको भी यह शानदार डांस वीडियो दिखा देते हैं। इस विडियो को देख आपका भी मूड फ्रेश हो जाएगा।

देखें वीडियो-


वैसे आप लोगों को देवर भाभी की यह जोड़ी कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं। इसके साथ ही यदि आपको यह वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें। वैसे आपका अपने देवर या भाभी के साथ किस तरह की बॉन्डींग है यह अनुभव भी साझा जरूर करें।

Back to top button