विशेष

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने गर्ल फ़्रेंड के सवाल पर शर्माते हुए दिया यह जवाब…

आज़कल देश के हर व्यक्ति की ज़ुबान पर अगर कोई नाम सिर चढ़कर बोल रहा है। तो वह नीरज चोपड़ा का ही नाम है। कुछ समय पहले तक जिस नीरज चोपड़ा को गिने-चुने लोग जानते थे। आज वो यूथ आइकॉन बन गए हैं। जी हां इस हरियाणवी छोरे की दुनिया दीवानी हो गई है। हर कोई इस हरियाणवी छोरे के बारे में सब कुछ जानना चाहता है। बता दें कि एक छोटे से गांव से निकलकर इस व्यक्ति ने जिस हिसाब से देश का नाम रौशन किया। उसके बाद से पूरा देश सिर्फ़ नीरज-नीरज ही कर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neeraj Chopra (@neeraj____chopra)

भाला स्टार नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में भारत के पहले ट्रैक और फील्ड मेडल विजेता बने। इसके साथ ही वह ओलंपिक में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय भी बने। नीरज से पहले शूटिंग में अभिनव बिंद्रा ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज इंटरनेट संसेशन तो बन ही गए हैं, साथ ही लाखों लड़कियों के दिलों की धड़कन भी बन गए हैं। हर भारतीय नीरज के बारे में सबकुछ जानने के लिए उत्सुक है। उनके करियर, उनके खानपान, परिवार और लव लाइफ के बारे में हर कोई जानना चाहता है। तो आइए नीरज से जुड़ी कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातों से हम आपको रूबरू कराते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neeraj Chopra (@neeraj____chopra)

बता दें कि हरियाणा के पानीपत में खंडरा गांव के किसान सतीश कुमार के बेटे नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक के जेवलिन थ्रो फाइनल में दूसरा थ्रो 87.58 मीटर का फेंका था। इस तरह नीरज ने भारत के ट्रैक और फील्ड के 100 साल से ज्यादा के इंतजार को खत्म किया और पहले मेडल पर निशाना साधा। इस सफलता के साथ ही नीरज के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स भी तेजी से बढ़ गए। अब उनसे लगभग हर इंटरव्यू में लड़कियों की अटेंशन मिलने को लेकर सवाल पूछा जा रहा है। हालांकि, इस सवाल पर नीरज अक्सर शर्माते हुए देखे गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neeraj Chopra (@neeraj____chopra)

वहीं जब नीरज चोपड़ा से उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा जा रहा है तो सबसे पहले तो वह शर्माने लगते हैं। इसके बाद बताते हैं कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं और अभी उनका शादी का भी कोई इरादा नहीं है। उनका पूरा फोकस अभी खेल और आगे आने वाली प्रतियोगिताओं पर है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neeraj Chopra (@neeraj____chopra)

 

इतना ही नहीं नीरज चोपड़ा का कहना है कि यह बहुत अच्छी बात है कि उन्हें इतना सारा प्यार मिल रहा है। आने वाला साल एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप और फिर ओलंपिक की ओर ले जाने वाले अन्य टूर्नामेंटों के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसलिए वह अपने खेल पर पूरी तरह ध्यान देना चाहते हैं।

Niraj Chopra

वहीं अपने पसंदीदा भोजन के बारे में बताते हुए नीरज चोपड़ा ने कहा कि उन्हें गोलगप्पे बेहद पसंद हैं। इसके अलावा मां के हाथ का बना खाना और चूरमा भी। चोपड़ा ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने टोक्यो में सुशी खाने के बारे में क्यों नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी नई चीज के साथ मौका नहीं लेना चाहता था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neeraj Chopra (@neeraj____chopra)


इन सबके अलावा नीरज चोपड़ा ने कहा कि, ”अगर मेरा पेट गड़बड़ा जाता तो? इसलिए मैं अपनी नियमित डाइट पर ही टिका रहा।” लेकिन टोक्यो से लौटने के बाद वह अपनी मां द्वारा पकाया गया खाना, खाना चाहते है। उन्होंने कहा कि, “घर जाकर मेरी मां द्वारा बनाया गया खाना खाना चाहता हूं, चाहे वो जो कुछ भी हो। वहीं, नीरज की मां ने गोल्ड जीतने पर कहा था कि वह अपने बेटे का स्वागत चूरमे से करेंगी।”

Back to top button