बॉलीवुड

पति से तलाक के बाद इन 5 महिला नेताओं ने कभी नहीं रचाई शादी, मजे से एन्जॉय कर रही सिंगल लाइफ

जीवन में अकेले रहना बहुत मुश्किल होता है। लाइफ में हर किसी को एक न एक साथी की तलाश जरूर रहती है। यही वजह है कि लोग शादी कर अपना स्थायी जीवनसाथी बना लेते हैं। लेकिन कई बार ये शादी कामयाब नहीं हो पाती है। किसी न किसी वजह से तलाक हो जाता है। तलाक के बाद इंसान दुखी हो जाता है। ऐसे में कई लोग दूसरी शादी भी कर लेते हैं। इस तरह वे अपने पहले दुख को भुला देते हैं। खासकर पुरुष ऐसा बहुत करते हैं। हालांकि महिला के लिए ऐसा करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

Roopa Ganguly

अब भारत की राजनीतिक दुनिया पर ही एक नजर डाल लीजिए। यहां आपको कई ऐसे नेता मिल जाएंगे जिन्होंने एक से अधिक शादी रचाई है। उनकी पहली पत्नी का या तो देहांत हो गया था या फिर उन्होंने उस से तलाक ले लिया था। वहीं महिला नेताओं की बात करें तो यहां कुछ ऐसे नाम भी हैं जिन्होंने पति से तलाक लेने के बाद उसरी शादी नहीं रचाई। ये महिला नेताएं अकेले ही सिंगल लाइफ जी रही हैं।

जया जेटली

Jaya Jaitly

जया जेटली समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष है। उन्होंने अशोक जेटली से साल 1965 में शादी रचाई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं जिनके नाम अक्षय और अदिती है। शुरुआत में तो इस शादी में सबकुछ अच्छा चल रहा था लेकिन बच्चों के पैदा होने के कुछ सालों बाद ही इनकी शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतें आने लगी। ऐसे में दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लेना ही बेहतर समझा। अशोक जेटली से तलाक लेने के बाद जया जेटली ने फिर कभी शादी नहीं की।

जया प्रदा

Jaya Prada

बॉलीवुड से राजनीति में कदम रखने वाली जया प्रदा ने 1986 में श्रीकांत नाहटा से शादी रचाई थी। हैरत की बात ये थी कि तब श्रीकांत पहले से शादीशुदा थे। उन्होंने अपनी पहली बीवी को तलाक दिए बिना ही जया प्रदा से दूसरी शादी कर ली थी। हालांकि कुछ सालों बाद उनका जया से भी रिलेशन खराब हो गया और वे अलग हो गए। तब से अब तक 59 साल की जया प्रदा सिंगल लाइफ ही जी रही हैं।

रूपा गांगुली

Roopa Ganguly

रूपा गांगुली भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद हैं। उन्होंने 1992 में ध्रुवो मुखर्जी से शादी की थी। हालांकि शादी के 14 साल बाद ही यानि 2006 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से दोनों का एक बेटा भी है। रूपा गांगुली तलाक के बाद अब तक दूसरी शादी का मन नहीं बना पाई। वहीं सिंगल लाइफ ही जी रही हैं।

अलका लांबा

Alka Lamba

अलका लांबा आम आदमी पार्टी में विधायक रह चुकी हैं। वे अभी कांग्रेस नेता बन गई हैं। उन्होंने लोकेश कपूर से लव मैरिज की थी। इस शादी से दोनों का एक बेटा भी हुआ। हालांकि बच्चे के आने के कुछ समय बाद ही दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद अलका ने भी फिर से शादी के बारे में नहीं सोचा।

स्वाति मालीवाल

Swati-Maliwal

स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन हैं। उन्होंने नवीन जयहिंद से शादी की थी। इनका बीते वर्ष 2020 में ही तलाक हुआ है। तलाक के बाद भी स्वाती ने दूसरी शादी का नहीं सोचा। वह अपनी सिंगल लाइफ एन्जॉय कर रही हैं।

Back to top button