बॉलीवुड

हालचाल पूछे जाने पर दिल की भड़ास निकालती दिखी जन्नत जुबैर, बहने लगी आंसूओं की धारा

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। खासकर जब को सेलिब्रिटी कोई वीडियो बनाता है तो फैंस उसे वायरल कर ही देते हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन और टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी के साथ भी कुछ ऐसा ही है। जन्नत जब 8 साल की थी तभी से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। दरअसल उनके पिता भी एक टीवी अभिनेता हैं जिसके चलते वे बचपन से एक्टिंग करने में माहिर रही हैं।

‘तू आशिकी’, ‘भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप’ और ‘फुलवा’ जैसे शो में शानदार रोल करने वाली जन्नत सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर तो जन्नत को तीन करोड़ 28 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। यहां जन्नत आए दिन कुछ न कुछ वीडियो बनाकर पोस्ट करती रहती है। फैंस को जन्नत के यह वीडियोज बहुत पसंद आते हैं। हाल ही में जन्नत ने एक बड़ा ही दिलचस्प वीडियो साझा किया है जिसे लोग बड़ा पसंद कर रहे हैं।

आप ने अक्सर नोटिस किया होगा कि लोग आपके हालचाल पूछने के लिए ‘और सुनाओ’ वाक्य का इस्तेमाल करते हैं। जन्नत ने इसी के ऊपर तंज कसते हुए एक वीडियो बनाया है। वीडियो में वह ऐसे लोगों पर अपने दिल की भड़ास निकालती है। यह करते हुए उनकी आंखों से आंसू टपकने लगते हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जन्नत कैप्शन में लिखती हैं – अब इससे ज्यादा और क्या बताएं?

यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। खासकर इसमें फैंस को जन्नत का जो इमोशनल साइड देखने को मिला है उसे सभी पसंद कर रहे हैं। जन्नत कितनी बेहतरीन कलाकार हैं इसका अंदाज आप उनके चेहरे के एक्सप्रेशंस को देखकर ही लगा सकते हैं। इस वीडियो को अभी तक 5 लाख 37 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर एक से बढ़कर एक कमेंट्स भी आ रहे हैं। किसी ने लिखा कि ‘वाह जन्नत जी आप ने तो कमाल का अभिनय किया है।’ वहीं एक यूजर लिखता है ‘आपकी एक्टिंग इतनी दमदार थी कि मेरे आंखों से भी आँसू छलक आए।’

देखें वीडियो-


वैसे आप लोगों को जन्नत का यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘तू आशिकी’, ‘भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप’ और ‘फुलवा’ जैसी टीवी सिरियल्स करने के अलावा जन्नत बॉलीवुड फिल्म ‘हिचकी’ और ‘लव का दी एंड’ में भी नजर आ चुकी हैं।

jannat zubair

19 अगस्त 2001 को मुंबई में पैदा हुई जन्नत अभी 19 साल की है। इतनी कम उम्र में भी उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है वह लाजवाब है। चाइल्ड आर्टिस्ट से यंग आर्टिस्ट तक उनके अभिनय में काफी सुधार देखने को मिला है। अब वे एक्टिंग में माहिर हो चुकी हैं। साथ ही सोशल मीडिया के इस जमाने में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उनके फैंस दिन प्रतिदिन बढ़ते चले जा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि जन्नत भविष्य में एक बहुत बड़ी एक्ट्रेस के रूप में उभरकर सामने आ सकती है। वैसे क्या आप उन्हें फिल्मों में देखना पसंद करेंगे?

Back to top button