समाचार

भारतीय महिला हॉकी टीम हार जाने पर शाहरुख खान ने किया कमेंट, बोले ‘दिल तो टूट गया है…

भारतीय महिला हॉकी टीम आज ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए हॉकी मैच को हार गई हैं। मैच हारने के बाद टीम की सभी महिला खिलाड़ियां फूट-फूटकर रोईं। मैदान पर ये नजारा देख हर कोई बेहद ही दुखी हुआ। वहीं बॉलीवुड के किंग यानी कि शाहरुख खान ने ट्वीट कर भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्यों को हौसला दिया और निराश न होने को कहा। साथ में पीएम मोदी ने भी भारतीय महिला हॉकी टीम से वीडियो कॉल के जरिए बात की।

शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘दिल टूटा है। लेकिन सिर ऊंचा रखने के लिए वजहें हैं।’ भारतीय महिला हॉकी टीम ने बहुत अच्छा खेला है। आप ने भारत में सभी को प्रेरित किया है। ये अपने आप में ही जीत है।’ शाहरुख खान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर अन्य सोशल मीडिया यूजर्स भी शाहरुख की बात का समर्थन कर रहे हैं और खिलाड़ियों को न रोने को कह रहे हैं।

indian women hockey team

गौरतलब है कि आज भारतीय महिला हॉकी टीम का मैच ग्रेट ब्रिटेन से था। भारत ये मैच 4-3 के स्कोर से हरा गया। मैच हारने के बाद मैदान में महिला टीम की सदस्य फूट-फूटकर रोईं। इसी बीच शाहरुख खान का ये ट्वीट आया। जिसके जरिए शाहरुख ने टीम को निराश न होने को कहा। शाहरुख खान ने बीते दिनों भी एक ऐसी ही ट्वीट किया था। जब भारतीय महिला हॉकी टीम सेमिफाइनल में पहुंची थी। तब शाहरुख खान ने टीम को ढेरों बधाई दी थी।

पीएम मोदी ने की वीडियो कॉल

पीएम मोदी ने भी महिला खिलाड़ियों से वीडियो कॉल की। 2 मिनट 48 सेकंड के वीडियो कॉल में पीएम ने कहा कि देखिए आप सब लोग बहुत बढ़िया खेले हैं। आपने इतना पसीना बहाया, इतना पसीना बहाया। सबकुछ छोड़छाड़ कर आप साधना कर रहे थे। आपका पसीना पदक नहीं ला सका। मगर आपका पसीना करोड़ों बेटियों की प्रेरणा बन गया।

मोदी ने आगे कहा कि देखिए आप सब को निराश नहीं होना है। देश आज आप पर गर्व कर रहा है। बिल्कुल निराश नहीं होना है। भारत हॉकी की पहचान है। इतने दशकों के बाद भारत में हॉकी पुनर्जीवित हो रही है और आप लोगों की मेहनत की वजह से हो रही है। बता दें कि इस दौरान प्रधानमंत्री ने महिला हॉकी टीम के कोच से भी बात की।

वहीं पीएम मोदी के साथ बातचीत के दौरान कई खिलाड़ियां खूब रुई। कई महिला खिलाड़ियों की आंखों से आंसू निकल आए। इस बातचीत के दौरान मोदी ने नवनीत की चोट का भी जिक्र किया और उनकी सेहत का हाल पूछा। साथ में ही मोदी ने खिलाड़ियों से न रोने को कहा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कहा- हमें गर्व है

Ram-Nath-Kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी आज भारतीय महिला हॉकी टीम की तारीफ की। इन्होंने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन करके देश के हर नागरिक का दिल जीत लिया है। कोविंद ने कहा, ‘हमें आप सभी पर गर्व है। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, ‘भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन से भारत के हर नागरिक का दिल जीत लिया।’

Back to top button