बॉलीवुड

निक जोनस की घर वापसी पर भावुक हुई प्रियंका, 10 साल छोटे पति का यूं किया स्वागत, देखें तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने बॉलीवुड और हॉलिवुड दोनों जगह अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 2000 में विश्व सुंदरी का ताज अपने नाम करने वाली प्रियंका एक सामान्य मिडिल क्लास फैमिली से आती हैं। लेकन इसके बावजूद उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलिवुड में भी काम किया है।

priyanka chopra and nick jonas

गौरतलब है कि प्रियंका ने हॉलिवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस से 2018 में शादी रचाई थी। ये शादी इंडिया में ही हिंदू और ईसाई धर्म के रीति रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद प्रियंका अमेरिका शिफ्ट हो गई। निक और प्रियंका के बीच दस साल का अंतर है। प्रियंका उम्र में निक से दस साल बड़ी हैं। इस कारण कई लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं। हालांकि प्रियंका को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उम्र का फासला कभी भी प्रियंका और निक के बीच नहीं आ सका।

priyanka chopra and nick jonas

प्रियंका सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। यहां वे अपनी और निक की तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दस साल छोटे पति संग एक रोमांटिक फोटो साझा की है। प्रियंका ने इसे अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है ‘ही इज़ होम’ यानि वह (निक) घर पर है।

priyanka chopra and nick jonas

इस तस्वीर को टॉप एंगल से क्लिक किया गया है। इसमें प्रियंका का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन निक का फेस थोड़ा ब्लर है। इस तस्वीर को देख ऐसा लग रहा है जैसे प्रियंका निक को अपने सिने से लगा प्यार दे रही हैं। हालांकि उनके इज पोज का लोग मजाक भी उड़ा रहे हैं। वे इस तस्वीर को मां बेटे की संज्ञा दे रहे हैं। ये कोई पहली बार नहीं है जब प्रियंका और निक को मां बेटा कहकर ट्रोल किया गया हो। इसके पहले भी कई बार ट्रोलर्स प्रियंका और निक को उनके उम्र के फासले की वजह से ट्रोल कर चुके हैं।

priyanka chopra and nick jonas

हालांकि प्रियंका के फैंस को यह तस्वीर बड़ी पसंद आ रही है। वे एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा ‘आप दोनों की जोड़ी बहुत ही प्यारी है।’ फिर किसी ने कमेन्ट करा ‘बहुत ही शानदार क्लिक है।’ एक अन्य यूजर लिखता है ‘प्रियंका आप ट्रोलर्स पर ध्यान न दें, आप और निक की जोड़ी बेस्ट है।’ बस इसी तरह के और भी कई कमेंट्स आ रहे हैं। प्रियंका की इस फोटो को अब तक 21 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

काम की बात करें तो हमारी देसी गर्ल यानि प्रियंका जल्द ही जासूसी श्रृंखला ‘सिटाडेल’ में दिखाई देंगी। फिलहाल वह इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं। इस सीरीज में उनके साथ ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के रिचर्ड मैडेन भी नजर आएंगे। वहीं प्रियंका जल्द ही ‘द मैट्रिक्स 4’ में भी दिखाई देंगी। वहीं वे मिंडी कलिंग के साथ एक शो भी कर रही हैं। हॉलिवुड के अलावा प्रियंका बॉलीवुड में भी अपना बड़ा कम बैक करने की तैयारी में हैं। वे ‘मां आनंद शीला’ की बायोपिक में दिखाई देंगी। ये फिल्म 2022 में रिलीज हो सकती है।

Back to top button