बॉलीवुड

सावन में माधुरी दीक्षित को भी चढ़ी मस्ती, झूमकर किया सुंदर डांस, देखें माधुरी का कातिलाना अंदाज

बॉलीवुड और डांस इन दोनों की दोस्ती बड़ी गहरी है। लगभग हर बॉलीवुड फिल्म में आपको गाने जरूर मिल जाएंगे। इन गानों पर एक्टर एक्ट्रेस को नाचते हुए देखने का अपना अलग ही मजा होता है। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारें हैं जो अच्छे अभिनय के साथ साथ अच्छा डांस भी कर लेते हैं। बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ऐसी ही एक कलाकार हैं।

Madhuri Dixit

माधुरी को लोग डांस क्वीन भी कहते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट सॉन्ग्स पर परफॉर्म किया है। उनके डांस स्टाइल को आज भी कई लोग कॉपी करते हैं। उन्हें डांस करते हुए देखना बड़ा ही आनंदयक अनुभव होता है। वे डांस के साथ साथ शानदार एक्सप्रेशन भी देती हैं। माधुरी ने अपने फिल्मी करियर में कि हिट फिल्में दी हैं। इन दिनों वे फिल्मों में बहुत कम ही नजर आती हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

madhuri dixit

इंस्टाग्राम पर तो माधुरी को दो करोड़ 58 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यहां माधुरी अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन से जुड़ी कई पोस्ट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। डांस के प्रति रुचि होने के चलते माधुरी अपने डांस के वीडियोज भी पोस्ट करती रहती हैं। वे ऑनलाइन अपनी डांस क्लास भी चलाती हैं।

madhuri dixit

हाल ही में माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो साझा किया है। इसमें बॉलीवुड की धक धक गर्ल अलग अलग अंदाज में बहुत ही प्यारा डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए माधुरी कैप्शन में लिखती हैं – जिस चीज से आप प्यार करते हैं उसे जियो।

माधुरी के इस वीडियो को अभी तक एक लाख 42 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो पर कई शानदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा ‘माधुरी मैम आप डांस करते हुए बहुत ही प्यारी लगती हैं।’ फिर एक यूजर कमेन्ट करता है ‘बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां आई और गई लेकिन माधुरी का लेवल अलग ही है। उनके जैसा कोई नहीं है।’ फिर एक और कमेन्ट आता है कि ‘आप ही असली डांस क्वीन हैं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

इसके पहले माधुरी ने एक और डांस वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में माधुरी ‘अपने ही रंग में मुझ को रंग दे’ गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने बहुत ही सुंदर लहंगा पहन रखा है। माधुरी के इस वीडियो को दो लाख तीस हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इसमें वे डांस करते हुए गजब की सुंदर लग रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

काम की बात करें तो माधुरी इन दिनों ‘डांस दीवाने’ शो में जज के रूप में दिखाई दे रही हैं। इस सेट पर माधुरी बहुत मस्ती करती हैं। उनके सेट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो माधुरी को आखिरी बार ‘कलंक’ और फिल्म ‘टोटल धमाल’ जैसी फिल्मों में देखा गया था। इसमें कलंक फ्लॉप रही थी जबकि टोटल धमाल ने ठीक थक प्रदर्शन किया था। हालांकि दोनों ही फिल्मों में माधुरी के काम की तारीफ हुई थी।

Back to top button