बॉलीवुड

मोहब्बतें की तलाकशुदा अभिनेत्री ने थामा 48 वर्षीय टेनिस प्लेयर का हाथ, रहने लगी लीव इन में

साल 2000 में आई फिल्म मोहब्बतें याद है? ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में कई नए सितारें भी थे। हालांकि अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय जैसे बड़े सेलेब्स को छोड़ दिया जाए तो फिल्म के बाकी सभी यंग और न्यू एक्टर्स बॉलीवुड में कोई खास करियर नहीं बना पाए हैं। इसमें अभिनेत्री किम शर्मा (Kim Sharma) भी शामिल हैं।

Kim Sharma

मोहब्बतें फिल्म में किम को लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन बॉलीवुड में उनका सिक्का जम नहीं सका। किम अब बड़े पर्दे पर नजर नहीं आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें हमेशा छाई रहती हैं। किम ने साल 2010 में केन्या बेस्ड इंडियन बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी रचाई थी। लेकिन 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। बताते चलें कि इस शादी से पहले किम का क्रिकेटर्स युवराज सिंह से भी लव अफेयर रहा था।

kim sharma

अली पुंजानी से अलग होने के बाद किम फिर से सिंगल हो गई। इसके बाद उनका पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस से अफेयर शुरू हो गया। दोनों एक साथ कई बार साथ में देखें जा चुके हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है। बता दें कि लिएंडर किम के पहले बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी और एक्ट्रेस रेहा पिल्लई (संजय दत्त की एक्स वाइफ) को भी डेट कर चुके हैं।

kim sharma

हाल ही में किम अपने कथित बॉयफ्रेंड लिएंडर पेस (leander paes) के साथ अपने डॉग को वॉक पर ले जाते हुए नजर आई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम रखा था। उनकी इस तस्वीरों को देख यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने लीव इन रिलेशनशिप में रहना शुरू कर दिया है।

kim sharma

पैपराजी ने दोनों की जोड़ी को अपने कैमरे में कैद कर लिया है। अब इस कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। इन तस्वीरों में किम और लिएंडर की जोड़ी देखने में काफी कूल लग रही हैं। 41 साल की किम इस दौरान पिंक मैक्सी ड्रेस में बहुत सुंदर दिखाई दी। वहीं लिएंडर वाइट कलर की प्लेन टी-शर्ट शॉर्ट्स में बड़े कुल दिखे।

Kim

किम शर्मा और लिएंडर पेस ने अभी तक पब्लिक में सरेआम अपने रिश्ते का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उनके बार बार साथ में दिखने और इन तस्वीरों में एक दूसरे का हाथ पकड़ने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वैसे फैंस को दोनों की जोड़ी बड़ी पसंद आ रही है। कुछ समय पहले ही दोनों को गोवा में साथ देखा गया था। तब भी दोनों ने तस्वीर साझा की थी।

kim sharma and harshvardhan rane

किम शर्मा लिएंडर पेस से पहले हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही थी। लेकिन उनके साथ भी किम का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया। फिलहाल देखना यह होगा कि लिएंडर पेस के साथ उनका रिलेशन कितना चलता है। वैसे लिएंडर पेस 48 साल के हैं और अब तक कुँवारे हैं। वहीं किम उनसे 7 साल छोटी हैं लेकिन तलकशुदा हैं। वैसे हम तो यही कहेंगे कि इन दोनों को जल्द से जल्द शादी कर लेना चाहिए। दोनों की जोड़ी बड़ी शानदार है।

Back to top button