बॉलीवुड

कभी घर खर्च के लिए बीवी से पैसे लेते थे मनीष पॉल, आज इस आलीशान घर में रहते हैं – pics

जब भी बात कॉमेडी और एंकरिंग की आती है तो मनीष पॉल (Manish Paul) इसमें सबसे उम्दा प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज से टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रखी है। 3 अगस्त 1981 को दिल्ली में पैदा हुआ मनीष एक पंजाबी फैमिली से तालुक रखते हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई भी दिल्ली से ही की है।

manish paul

मनीष अब तक बॉलीवुड के कई बड़े अवॉर्ड शो को होस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा वे ‘झलक दिखला जा, इंडिया गॉट टैलेंट, कॉमेडी सर्कस का जादू, सारेगामापा सिंगिंग सुपरस्टार, डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स जैसे टीवी शोज भी होस्ट करते हैं। वे अपने खास कॉमिक अंदाज से हर शो में जान फूंक देते हैं। वे जब स्क्रीन पर आते हैं तो दर्शक बोर नहीं होते हैं।

manish-paul

manish paul

मनीष की प्रोफेशनल लाइफ से तो हर कोई वाकिफ है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। मनीष ने साल 2007 में संयुक्ता नाम की लड़की से शादी रचाई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे युवान और सैशा हैं। मनीष अपने हर बर्थडे पर छुट्टियां मनाने विदेश जाते हैं। लेकिन इस साल कोरोना के चलते उन्होंने मुंबई में ही अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maniesh Paul (@manieshpaul)

मनीष जब छोटे थे तभी से उन्हें होस्ट बनने का शौक था। स्कूल और कॉलेज फंकशन्स में भी वे बहुत होस्टिंग किया करते थे। वे जब मुंबई शिफ्ट हुए तो उन्होंने काफी स्ट्रगल किया। पहले वे रेडियो से जुड़े और फिर उन्होंने 2002 में स्टार प्लस के संडे टैंगो में काम किया। धीरे धीरे उनके करियर की रफ्तार बढ़ती चली गई और आज वे फिल्म एंड टीवी इंडस्ट्री में जाना माना नाम हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maniesh Paul (@manieshpaul)

मनीष ने ‘मिकी वायरस’ फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया था। इसमें वे लीड एक्टर थे, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। मनीष की लव-लाइफ भी बड़ी दिलचस्प रही। संयुक्ता उनकी पत्नी बनने से पहले एक अच्छी दोस्त थी। दोनों ने एक दूसरे को 1998 से 2007 तक डेट किया।

manish-paul

मनीष के स्ट्रगल के दिनों में उन्हें पत्नी का खास सपोर्ट मिला। तब उनकी बीवी ही घर खर्च चलाने में मदद किया करती थी। यदि तब वे अपने पति को सपोर्ट नहीं करती तो मनीष आज यह मुकाम हासिल नहीं कर पाते।

manish-paul

वर्तमान में मनीष अपनी बीवी और बच्चों के साथ मुंबई के एक सुंदर से अपार्टमेंट में रहते हैं। उनका घर बहुत आलीशान है जिसे मनीष और उनकी वाइफ ने अपने हाथों से सजाया है। उनका लिविंग रूम बड़ा और हवादार है। उसमें एक बड़ा सा पियानो भी रखा है।

manish paul

प्रत्येक वर्ष मनीष अपने लिविंग रूम में गणेशजी की स्थापना भी करते हैं। उनके घर की दीवारों पर बड़ी-बड़ी पेटिंग लगी हुई हैं। यहाँ आपको कई सारे फोटो फ्रेम्स और सीनरी भी देखने को मिल जाएंगे।

manish-paul

मनीष ने अपने डाइंनिग एरिया को अवॉर्ड से सजा रखा है।

manish paul

उन्हें पेड़ पौधे लगाने का भी शौक है। उनके घर में खूबसूरत लाइटिंग्स भी है।

manish-paul

मनीष अपने घर की बालकनी में समय बिताना पसंद करते हैं। वहां एक हरा भरा गार्डन भी है।

manish paul

वैसे आपको मनीष पॉल कैसे लगते हैं हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button