बॉलीवुड

श्रीदेवी के निधन से पहले कुछ ऐसा था जाह्नवी और अर्जुन कपूर का रिश्ता। अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में किया खुलासा…

अर्जुन कपूर ने आख़िर जाह्नवी से रिश्ते को लेकर यह क्यों कहा कि पहले हम मिलते थे, लेकिन...

Janhavi And Arjun Kapoor

जाह्नवी कपूर एक भारतीय अभिनेत्री हैं। जो श्रीदेवी और बोनी कपूर की पुत्री हैं। जाह्नवी कपूर ने 2018 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘धड़क’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद इन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए ‘जी सिने पुरस्कार’ मिला था। बता दें कि सोशल मीडिया पर काफ़ी सक्रिय रहने वाली और फिटनेस के प्रति वफादार जाह्नवी कपूर एक्टर अर्जुन कपूर की बहन हैं।

arjun kapoor

वहीं एक्टर अर्जुन कपूर आजकल अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते हैं। इसी क्रम में अर्जुन ने बताया है कि पिछले कुछ सालों में सौतेली बहन जाह्नवी कपूर के साथ उनका रिश्ता कैसे बदल गया है। दोनों फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बच्चे हैं। जहां अर्जुन और उनकी बहन अंशुला बोनी की पहली शादी से दिवंगत मोना शौरी के बच्चे हैं, वहीं जाह्नवी और उनकी बहन खुशी कपूर दूसरी शादी से दिवंगत अभिनेता श्रीदेवी से बोनी के बच्चे हैं।

Janhavi And Arjun Kapoor

बता दें कि अर्जुन और जाह्नवी ने हाल ही में बाजार मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया कि जाह्नवी के साथ पहले उनका रिश्ता बिल्कुल अलग था। अर्जुन ने कहा कि, “एक चुप्पी होती थी। हम मिलते थे लेकिन हमारे बीच कोई बातचीत नहीं होती थी।” इसी इंटरव्यू में जाह्नवी ने आगे बताया कि, “ये मेरी फैमिली है। मैंने अपने परिवार से बहुत कुछ सीखा है। हमारे पिता एक हैं। हमारा खून एक है।” आगे अर्जुन उन्हें चिढ़ाते हुए कहते हैं कि, “खुश हूं कि तुमने इसे पकड़ लिया।”

Janhavi And Arjun Kapoor

वहीं जाह्नवी ने आगे कहा कि, “और यह ऐसी चीज है जिसे कोई हमसे दूर नहीं कर सकता है। ऐसा नहीं है कि हम हर दिन एक-दूसरे के घर जाते हैं, या एक-दूसरे के जीवन के बारे में हर छोटी-छोटी बात जानते हैं। लेकिन अर्जुन भैया और अंशुला के साथ मुझे सेफ फिल होता है। मैं हर दिन उठती हूं और जानती हूं कि वे सहारा हैं, चाहे कुछ भी हो जाए और यह मैं अपनी जिंदगी में किसी और की तुलना में उनके बारे में ज्यादा भरोसे के साथ कह सकती हूं।”

arjun and janhvi

वैसे अर्जुन हमेशा से ऐसे नहीं थे। 2018 में श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन पिता बोनी कपूर का सहारा बने। हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि, “अगर मैं कहूं कि हम एक परफेक्ट फैमिली है तो यह गलत होगा। यह अलग विचारों की बात नहीं है, हम अभी भी अलग परिवार हैं जो कि एक साथ रिश्ता निभाने की कोशिश कर रहे हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

वहीं आख़िर में बात दोनों के काम की करें तो अर्जुन कपूर को आखिरी बार ‘सरदार का पोता’ और ‘संदीप और पिंकी फरार’ में देखा गया था और अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत पुलिस’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में यामी गौतम, सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडीज और जावेद जाफरी जैसे कलाकार भी शामिल है। दूसरी ओर जान्हवी कपूर अपनी फिल्म ‘दोस्ताना 2’ पर काम कर रही हैं, जिसका निर्देशन कोलिन डी’कुन्हा कर रहे हैं। वह एक आगामी ब्लैक-कॉमेडी क्राइम फिल्म ‘गुड लक जेरी’ में भी दिखाई देंगी, जो तमिल फिल्म ‘कोलामावु कोकिला’ की रीमेक है।

Back to top button