बॉलीवुड

ऑफ शोल्डर ड्रेस में माधुरी दीक्षित ने शेयर की तस्वीर। आप भी देखकर हो जाएंगे मदहोश…

माधुरी दीक्षित का ग्लैमरस लुक देख फैंस हुए उनके दीवाने। आप भी देखें तस्वीर...

बॉलीवुड की धक -धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की अदायगी का हर कोई दीवाना है। अपने जीवन के 54 बसंत देख चुकी माधुरी की अदाओं का आज भी हर कोई दीवाना है। फ़िर चाहें वह संजय दत्त जैसा एक्टर हो या कोई सामान्य लोग। उनकी कातिलाना अदाओं पर हर कोई जान लुटाने को बेताब रहता है।

madhuri dixit

madhuri dixit

बता दें कि माधुरी अब फिल्मों से दूर भले है लेकिन वो इन दिनों कलर्स के रियलिटी शो ‘डांस दीवाने- 3 (Dance Deewane)’ में जज की भूमिका निभा रही हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर वो अपनी नई नई तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट करती हैं। जी हां माधुरी दीक्षित ने हाल ही में एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट (Madhuri In Off Shoulder Outfit) की है। जो काफी तेजी से वायरल हो रही है।

madhuri dixit

बता दें कि आज माधुरी दीक्षित ने अपने उन संघर्षों के बारे में याद किया, जिन्होंने उन्हें वह व्यक्ति बना दिया जो वह आज हैं। माधुरी ने जो तस्वीर शेयर की उसमें वो बीच के किनारे ऑफ शोल्डर ब्लू और व्हाइट प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस में खड़ी हुई नजर आ रही हैं। माधुरी ने अपने वेकेशन डायरी में से एक खुद की तस्वीर और एक खास कैप्शन के साथ इसे शेयर किया। माधुरी ने कैप्शन देते हुए लिखा कि, ” मैं उन सभी संघर्षों की शुक्रगुजार हूं जिसने मुझे वो व्यक्ति बनाया जो मैं आज हूं।” वहीं माधुरी की इन तस्वीरों पर फैन्स जमकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।


माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों डांस शो में जज की भूमिका निभा रही हैं और अपने देसी लुक से लगातार फैंस का दिल चुराती देखी जा रही हैं। माधुरी दीक्षित के अलावा इस शो को धर्मेश और तुषार कालिया जज करते हैं, जबकि राघव जुएल शो को होस्ट करते हैं।

madhuri dixit

madhuri dixit

माधुरी पिछली बार फिल्म ‘कलंक’ में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदारों में नजर आए थे। वही वर्क फ्रंट की बात करें तो माधुरी जल्द ही नेटफ्लिक्स पर सस्पेंसफुल फैमिली ड्रामा सीरीज ‘ फाइंडिंग अनामिका ‘ शीर्षक सीरीज  के जरिए डिजिटल दुनिया में डेब्यू करेंगी।

madhuri dixit

बता दें कि धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम हमेशा ही सुर्खियों में रहा है। ऐसा ही इनसे जुड़ा एक क़िस्सा दयावान मूवी का है। जी हां ‘दयावान’ के किसिंग सीन (Dayavan Kissing Scene) ने रातों-रात तहलका मचा दिया था। लोग छिप-छिप कर इस सीन को देखा करते थे। इसे आज तक बॉलीवुड का सबसे Hot Kiss कहा जाता है।

madhuri dixit

ये सीन एक समय खूब विवादों का भी शिकार हुआ था। लोगों को माधुरी से उम्र में 20 साल बड़े विनोद खन्ना के साथ ऐसा सीन गले नहीं उतरा और इनकी खूब आलोचना हुई थी। इस फिल्म के बाद दोनों की जोड़ी पर्दे पर फिर कभी नजर नहीं आई थी।

madhuri dixit

 

Back to top button