बॉलीवुड

एकसाथ दो अभिनेत्रियों से संबंध बना रहे थे नाना पाटेकर, रंगे हाथ पकड़े जाने पर हुआ था हंगामा

बॉलीवुड की दुनिया में चमक धमक की कमी नहीं है। यहां ग्लैमर कूट कूट के भरा हुआ है। ऐसे में साथ काम करते हुए हीरो और हीरोइन एक दूसरे के नजदीक भी आ जाते हैं। फिल्मी दुनिया में सेलिब्रिटीज के लव अफेयर, चीटिंग और ब्रेकअप के किस्से नॉर्मल होते हैं। यहां काम करने वाले लगभग हर एक्टर का नाम किसी न किसी अभिनेत्री संग जुड़ चुका है। यहां तक कि बॉलीवुड के महनायक नाना पाटेकर ( Nana Patekar ) भी इससे बच नहीं सके हैं।

ayesha jhulka and nana patekar

नाना पाटेकर बॉलीवुड में एक बड़ा नाम है। इंडस्ट्री में उनकी बहुत इज्जत है। लोग उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। उनका फिल्मी करियर भी बहुत शानदार रहा है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब नाना गुज़रे जमाने की अभिनेत्री आयशा झुल्का ( Ayesha jhulka ) से इश्क को लेकर चर्चा में थे। आलम ये था कि नाना अपनी प्रेमिका आयशा संग लीव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। लेकिन नाना की एक गलती की वजह से ये रिश्ता टूट गया था।

nana patekar and manisha koirala

दरअसल आयशा झुलका से पहले नाना पाटेकर अभिनेत्री मनीषा कोइराला को डेट कर रहे थे। इस बीच आयशा की बॉलीवुड में एंट्री हुई। आयशा उस समय बेहद सुंदर दिखा करती थी, उनकी खूबसूरती को देख सिर्फ नाना ही नहीं बल्कि कई बड़े बड़े स्टार्स फिसल जाया करते थे। आयशा ने आंच फिल्म में नाना पाटेकर के साथ काम किया था। कहा जाता है कि इसी फिल्म के दौरान दोनों की नजदीकियाँ बढ़ने लगी थी। दोनों के लव अफेयर की खबरें भी उड़ने लगी थी।

nana patekar and manisha koirala

हालांकि इस लव स्टोरी में तड़का तब लगा जब नाना की प्रेमिका मनीषा कोइराला ने नाना को आयशा संग रंगे हाथ पकड़ लिया। मनीष तब नाना को डेट कर रही थी। ऐसे में नाना को किसी गैर औरत की बाहों में देख उनका दिल टूट गया। अपने प्रेमी को आयशा के साथ देख मनीषा बहुत गुस्सा हुई। इतना ही दोनों अभिनेत्रियों बीच बहुत झगड़ा भी हुआ था। इस दौरान मनीषा ने आयशा को खूब खरी-खोटी सुनाई।

ayesha jhulka

नाना के अफेयर की सच्चाई सामने आते ही मनीषा के साथ उनके रिश्ते बिगड़ गए। इसमें एक कड़वाहट घुल गई। इसका नतीजा ये हुआ कि दोनों का रिश्ता टूट गया। जब मनीषा से ब्रेकअप हुआ तो नाना ने आयशा संग अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया। अब दोनों चोरी छिपे मिलने की बजाय खुलेआम मिलने लगे। इतना ही नहीं दोनों ने एक साथ लीव इन रिलेशनशिप में रहना भी शुरू कर दिया। सभी को यही लग रहा था कि नाना और आयशा आगे चलकर शादी कर लेंगे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

nana patekar

नाना के साथ कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आयशा ने भी उनसे रिश्ता तोड़ दिया। इसकी वजह नाना का गुस्सा था। दरअसल आयशा एक फिल्म की शूट कर रही थी, इस दौरान नाना ने उनके ऊपर हाथ उठा दिया था। नाना का इस तरह हाथ उठाना आयशा को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने नाना से ब्रेकअप कर लिया।

वर्तमान में आयशा फिल्म इंडस्ट्री छोड़ चुकी हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे सितारों के साथ काम कर कई सुपरहीट फिल्में दी हैं।

Back to top button