बॉलीवुड

MS धोनी के कदमों में बैठ गए रणवीर सिंह, पैर छूकर बोले- बड़े भाई के चरणों में..

‘महेंद्र सिंह धोनी’ ये सिर्फ नाम ही नहीं है बल्कि एक ब्रांड भी है। भारत में शायद ही कोई ऐसा होगा जो एमएस धोनी को नहीं जानता है। धोनी को लोग क्रिकेट की दुनिया का भगवान भी कहते हैं। उनके फैंस की संख्या करोड़ों में हैं। लोग धोनी को बहुत पसंद करते हैं, उन्हें इज्जत और मान सम्मान देते हैं। सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि बड़े बड़े सेलिब्रिटीज भी धोनी के फैन हैं। अब बॉलीवुड एक्टर और दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह को ही ले लीजिए।

dhoni and ranveer

रणवीर बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय और अजीबोगरीब फेशन सेंस को लेकर जाने जाते हैं। वैसे एक्टिंग के अलावा रणवीर की दिलचस्पी स्पोर्ट्स में भी है। उन्हें फुटबॉल खेलने का बड़ा शौक है। धोनी को भी क्रिकेट के अलावा फुटबॉल खेलने बड़ा अच्छा लगता है। ऐसे में हाल ही में रणवीर सिंह और एमएस धोनी साथ में फुटबॉल खेलते दिखाई दिए। इस दौरान रणवीर ने धोनी के लिए कुछ ऐसा किया जिसने सभी फैंस का दिल जीत लिया।

dhoni and ranveer

दरअसल रणवीर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर धोनी के साथ वाली एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में रणवीर धोनी के पैर पकड़कर जमीन पर बैठे हैं। वहीं धोनी बेंच पर बैठे हैं। इस दौरान रणवीर बड़ी सिद्दत के साथ धोनी की आंखों में देखते हैं। इस दौरान उनका एक हाथ धोनी के पैरों में तो दूसरा अपने दिल पर होता है। वहीं धोनी भी रणवीर के इस अंदाज से इंप्रेस होकर उन्हें देख खुश दिख रहे हैं।

dhoni and ranveer

इस फोटो को साझा करते हुए रणवीर कैप्शन में लिखते हैं ‘बड़े भाई के चरणों में हमेशा… मेरी जान।’ धोनी और रणवीर की एक और तस्वीर भी सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है। इसमें रणवीर और धोनी कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं। फैंस को धोनी और रणवीर की जोड़ी बड़ी पसंद आ रही है। लोग इन तस्वीरों पर बहुत कमेंट्स कर रहे हैं। ये सभी तस्वीरें एक फुटबॉल ग्राउंड की है जहां कुछ सेलिब्रिटीज ने एक फुटबॉल मैच खेला था। इसमें रणवीर और धोनी की टीम जीत भी गई है।

dhoni

इस फुटबॉल मैच से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी और रणवीर के अलावा सैफ अली खान और अमृता सिंह का बेटा इब्राहीम अली खान भी दिख रहा है। हालांकि उसने दूसरे रंग की टीशर्ट पहन रखी है, मतलब वह दूसरी टीम में है। वीडियो में रणवीर और धोनी अपनी टीम के लोगों से घिरे हुए हैं और जीत के बाद एक दूसरे से गले भी मिल रहे हैं। आप इस वीडियो को यहां देख सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


रणवीर और धोनी की जोड़ी देख कुछ लोगों ने तो ये तक कह दिया कि दोनों को साथ में एक फिल्म करनी चाहिए। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में दिखाई देंगे। इसमें उनके अपोजिट आलिया भट्ट होगी। वहीं फिल्म में सालों के बाद दर्शकों को धर्मेंद्र और जया प्रदा की जोड़ी भी एकसाथ देखने को मिलेगी।

Back to top button