राशिफल

Rashifal 26 July: आज है सावन का पहला सोमवार, शिवजी की कृपा से 6 राशियों की मनोकामना होगी पूरी

आज सावन का पहला सोमवार है। सावन को भगवान शिव का प्रिय माह माना गया है। हम आपको सोमवार 26 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 26 July 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज होने वाले बिजनेस के सौदे आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें, उन्नति के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। अपनी सोच सकारात्मक रखें। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप जिस भी काम की शुरुआत करोंगे वह जरुर सफल होगा। आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। फिर भी खर्चों का बोझ भी आप पर रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी जिससे मनोबल बढ़ेगा। आज आपका मित्र आर्थिक रूप से आपकी मदद कर सकता है। बड़े खर्चों को रोकने में आप सफल रहेंगे। आज चीजें आपकी इच्छा के मुताबिक चलेंगी, लेकिन अपने पार्टनर के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कोई नया निवेश ना करें। कोई पुरानी योजना अचानक याद आ सकती है और आप उस पर काम करने की कोशिश भी करेंगे। व्यवहार कुशलता से आपको अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है, क्योंकि आपके पास आराम के कुछ लम्हे होंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक रीती रिवाजों को नजरअंदाज न करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके ग्रहों की स्थिति आज से बदल रही है इसलिए जीवन में बहुत कुछ बदलाव आयेगा। परिवार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं जो आप का ध्यान आकर्षित करेंगी। अपनी वाणी और व्यवहार से आप दूसरों को अपना बना लेंगे। इसका आपको फायदा भी होगा। आत्म-चिन्तन से आप खुद को नकारात्मकता से दूर रख पाएंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। कुछ लोग आपसे अपना काम निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें। मानसिक भटकाव के कारण काम पर ध्यान देने में कठिनाई होगी, ज्यादा न सोचें। बिजनेस में बढ़ोतरी के लिये नए मौके मिल सकते हैं। दूसरों के जरिये कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा। आज दफ्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज मानसिक शान्ति रहेगी। लेकिन नौकरी में अफसरों से मतभेद के चलते कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। संतान के विवाह आ रही समस्याएं भी खत्म हो जाएंगी। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा, जिससे आप प्रफुल्लित रहेंगे। हालांकि रिश्तेदार आपके लिए कोई समस्या उत्पन्न कर सकता है। नए संबंधों के प्रति निकटता आपके लिए लाभकारी होगी। ऐसी जानकारियों को उजागर बिल्कुल न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। मजबूत आत्मविश्वास के कारण आप जोखिम भरे कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सामाजिक सम्मान भी बढ़ सकता है। संतानो की और से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ भेट आनंददायी होगी। धार्मिक परोपकार का कार्य आप करेंगे। किसी भी चीज को छोटा न समझें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको सावधानी से वाहन चलना चाहिए। सुख-सौभाग्य बना रहेगा। संतान पक्ष की ओर से हर्ष दायक समाचार मिलने से मनोबल बढ़ेगा। छात्रों के लिए भविष्य के लिए नए द्वार खुलेंगे, जिससे उनके कार्य की सराहना भी मिलेगी। कारोबार के क्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा। सभी कार्य किसी रूकावट के बिना पूर्ण होंगे मन आपका शुभ बना रह सकता है। जीवनसाथी के साथ आप कोई बड़ा कार्य कर सकते है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बिजनेस करने वाले लोगों के लिए निवेश के नजरिए से यह दिन अच्छा है। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख की प्राप्ति होगी। काम में मन थोड़ा कम लगेगा और परिवार के प्रति ध्यान अधिक देंगे, जिससे काम का दबाव आपके ऊपर बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी भी बुरे हालात में धैर्य से सामना करना आपको अच्छा परिणाम दे सकता है। आज सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है, अत:यात्रा न करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज पैसा खर्च करते समय असावधानी न बरतें। वाद-विवाद से बचकर रहें। सुबह उठकर भगवान शिव की आराधना अवश्य करें। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अभी अनुकूल नहीं है। छात्रों के आत्मविश्वास में थोड़ी कमी आ सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी।  जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज घर-परिवार में लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे और परिवार वालों का सहयोग भी मिलेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे लेकिन आपके खर्चे बहुत अधिक हो सकते हैं। इनका बोझ आपकी जेब पर पड़ेगा। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। जीवनसाथी के खराब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कई चुनौतियां मिल सकती हैं लेकिन आप बुद्धिबल से सबसे निजात पा लेंगे। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश भी दिलाएगी। आपको अपने अधिकारियों की वजह से शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पड़े। ये समय सोच-समझ कर कदम उठाने का है। जीवनसाथी के प्रेम संबंधों में सुधार आएगा।

आपने Rashifal 26 July का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 26 July का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 26 July 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : साल 2022 में इन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती व ढैय्या, जानें आपके जीवन पर क्या पड़ेगा असर

Back to top button
?>