बॉलीवुड

इन 7 अभिनेत्रियों को फॉलो करते हैं सलमान खान, नंबर 3 है भाईजान की एक्स गर्लफ्रेंड

सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड में एक बड़ा नाम है। वे एक फिल्म का 60 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। उनकी हर फिल्म 100 से 300 करोड़ रुपए तक का बिजनेस कर लेती है। सलमान खान की मार्केट वैल्यू इतनी अधिक होने की वजह उनका बहुत बड़ा फैंस बेस है। उन्हें करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। वे सिर्फ सलमान की फिल्में ही नहीं देखते, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी हर चीज भी जानना चाहते हैं। यही वजह है कि भाईजान के सोशल मीडिया पर करोड़ों की संख्या में फॉलोअर्स हैं।

अकेले इंस्टाग्राम की बात करें तो यहां भाईजान को चार करोड़ से अधिक लोग फॉलो करते हैं। सलमान सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहते हैं। वे यहां अपने निजी और प्रोफेशनल लाइफ की अपडेट्स फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान का एक अलग रुतबा है। वे लोगों के पीछे नहीं भागते हैं, बल्कि लोग उनके पीछे आते हैं। उनकी हर चीज को फॉलो करते हैं। भाईजान के रुतबे का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वे इंस्टाग्राम पर महज 27 लोगों को फॉलो करते हैं। इसमें से भी फिल्म अभिनेत्रियां सिर्फ 7 ही है।

सलमान खान को इंडस्ट्री का गॉडफादर भी कहा जाता है। कहते हैं वे एक बार किसी के सिर पर हाथ रख दें तो उसकी किस्मत चमक जाती है। मतलब यदि कोई सलमान खान का चहेता होगा तो उसे इंडस्ट्री में किसी न किसी तरह काम मिल ही जाएगा। ऐसे में सलमान इंस्टाग्राम पर जिन 7 अभिनेत्रियों को फॉलो करते हैं वे बड़ी खुशनसीब हैं कि उनके सिर पर सलमान खान का हाथ है। क्योंकि ये जाहीर सी बात है कि सलमान उन्हें पसंद करते हैं इसलिए उन्होंने उन्हें अपनी फॉलो लिस्ट में रखा हुआ है।

salman khan and katrina kaif

दिलचस्प बात ये है कि सलमान जिन अभिनेत्रियों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं उनमें से अधिकतर या तो उनकी एक्स गर्लफ्रेंड हैं या फिर उनके साथ सलमान खान का नाम जुड़ चुका है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कैटरीना कैफ का आता है। सलमान और कैटरीना का लव अफेयर काफी दिनों तक चला। वर्तमान में दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच दोस्ती बरकरार है।

दूसरी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज हैं जिसे सलमान इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। जैकलीन के साथ भी सलमान के लव अफेयर की खबरें सामने आ चुकी हैं। बीते वर्ष कोरोना काल में तो वे अपने फार्महाउस पर जैकलीन के साथ लंबे समय तक रहे थे।

salman khan and sangeeta bijlani

खैर तीसरे नंबर सलमान जिसे फॉलो करते हैं वह एक जमाने में भाईजान की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। ये अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि संगीता बिजलानी है। इसके अलावा सलमान डेजी शाह, वलुश्चा डिसूजा, यूलिया वंतूर और कैटरीना कैफ की बहन ईसाबेल कैफ को भी फॉलो करते हैं। यूलिया वंतूर के साथ भी सलमान के लव अफेयर की काफी खबरे सामने आ चुकी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


अभिनेत्रियों के अलावा सलमान अपने परिवार के लोगों जैसे भाई अरबाज खान और सोहेल खान, बहन अर्पिता शर्मा, अलविरा अग्निहोत्री और बहनोई अतुल अग्निहोत्री शामिल इत्यादि को भी फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं सलमान अपने बॉडीगार्ड शेरा को भी फॉलो करते हैं। अभिनेताओं में वे सिर्फ आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को फॉलो करते हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान को हम जल्द ही अंतिम : द फाइनल ट्रुथ, पठान और टाइगर 3 जैसी फिल्मों में देखेंगे।

Back to top button