दिलचस्प

कड़वे रिश्तों में मिठास घोलती है इस बच्चे की सुरीली आवाज : देखें वीडियो

नई दिल्ली – वो कहते हैं ना कि हुनर कभी जात-पात, छोटा-बड़ा, अमीर-गरीब और सरहदों की दीवार नहीं देखता, हुनर कहीं भी हो सकता है। वैसे तो सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए लोगों का हुनर देखने-सुनने को मिलता ही रहता है। सोशल मीडिया के आने के बाद से लोगों को अपना हुनर दुनिया के सामने रखने का मौका मिल गया है। पहले कुछ ही लोग हो पाते थे जिन्हें अपने टैंलेट को दुनिया को दिखाने का मौके मिलता था। ज्यादातर लोग तो गुमनामी में ही खो जाते थे। लेकिन, आज जिस हुनर की बात हम कर रहे हैं वो अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का है। Pakistani boy crazy for Bollywood.

इंटरनेट पर धूम मचा रहा है ये वीडियो –

आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे छोटे बच्चे की, जो हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में रहता तो है, लेकिन उसे बॉलीवुड गाने काफी पसंद है। इस बच्चे के वीडियो को प्रिस्तान (Paristan) नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने अपलोड किया है। अपलोड किये जाने के बाद से ही यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में पाकिस्तान का एक छोटा सा बच्चा बॉलीवुड सॉन्ग गाता हुआ नजर आ रहा है।

सुरों का सरताज है यह पाकिस्तानी बच्चा –

इस लड़के की आवाज इतनी सुरीली है कि आप भी इसकी आवाज के जादू में खो जाएंगे। इस वीडियो में यह बॉलीवुड का गाना ‘मोहब्बत बरसा देना तू’ गा रहा है। हालांकि, इस बच्चे को गाने की कोई खास ट्रेनिंग नहीं दी गई है, इसके बावजूद यह लड़का पूरे सुर के साथ गाना गा रहा है। यूट्यूब पर अपलोड किये जाने के बाद से इस वीडियो को अभी तक 17 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस लड़के का नाम क्या है और यह पाकिस्तान में कहां रहता है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

लोगों को खूब पसंद आ रही है इसकी सुरीली आवाज –

इसी लड़के के एक और वीडियो को Uzram Uddin नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने भी अपलोड किया है। इस वीडियो में यह लड़का बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘दंबग’ का गाना गाता हुआ दिख रहा है। यह बच्चा इस गाने को एक बस के अंदर गाता हुआ दिख रहा है जहां लोग इसकी आवाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। अपलोड होने के बाद से इस वीडियो को भी 8 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

***

Back to top button