दिलचस्प

बचपन के प्यार से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, 4 बार घर से भागी, अब थाने में लिए 7 फेरे – Pics

बचपन का प्यार हमारा पहला प्यार होता है। इसकी बात ही कुछ और होती है। हम चाहे लाइफ में कितना भी आगे बढ़ जाए लेकिन किसी न किसी मौड़ पर ये बचपन का प्यार याद आ ही जाता है। यही वजह है कि बहुत से लोग बचपन के इस प्यार को जीवनभर के प्यार में तब्दील करने की कोशिश करते हैं। मतलब वे अपने बचपन के प्यार से शादी करना चाहते हैं। ऐसा ही कुछ बिहार के रोहतास जिले के पडुहार गांव की की रहने वाली प्रियंका नाम की लड़की करना चाहती थी। उसे टंड़वा गांव के अभयकांत से इश्क हो गया था। दोनों एक दूसरे को काफी समय से प्यार करते आ रहे थे।

प्रियंका और अभयकांत आपस में शादी रचाना चाहते थे। हालांकि दोनों के माता पिता इस शादी के खिलाफ थे। प्रियंका ने अपने बचपन के प्यार को हासिल करने की कई बार कोशिश की, और हर बार उसे नाकामी मिली। शादी की बात पर घरवाले उसकी पिटाई तक कर देते थे। लेकिन फिर भी उसने हार नहीं मानी। यहां तक कि बचपन के प्रेमी संग शादी करने के लिए घर से चार बार भाग भी गई। इतने संघर्ष के बाद अब जाकर उसकी लव स्टोरी की हैप्पी एन्डिंग हुई है। जब आप यह प्रेम कहानी सुनेंगे तो आपको भी अपने बचपन का प्यार याद आ जाएगा।

दरअसल बिहार के रोहतास जिले के डेहरी स्थित महिला थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी के अनुसार पडुहार गांव की प्रेमिका प्रियंका का टंड़वा गांव के प्रेमी अभयकांत से कई सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। लड़का लड़की का परिवार इस शादी के पक्ष में नहीं था। ऐसे में लड़की शिकायत दर्ज कराने महिला थाने आ गई। उसने अपने प्रेमी से शादी करवाने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी को थाने बुलाया। लड़के की सहमति मिलते ही पुलिस ने हाथोंहाथ दोनों की शादी की तैयारी भी शुरू कर दी।

पुलिस ने महिला थाने में ही युवक युवती की शादी का इंतजाम किया। दोनों ने एक दूसरे के गले में वरमाला पहनाई। इसके बाद प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और सात फेरे भी लिए। इस दौरान पुलिस ने पंडित भी बुलाया था जिसने वर वधू की रीति रिवाजों से शादी सम्पन्न कराई। ये पूरी शादी शादी महिला थानाध्यक्ष की देख-रेख में हुई। इस दौरान लड़का और लड़की के भाई भी मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक प्रेमी प्रेमिका का पीछे 8 सालों से लव अफेयर चल रहा था। दोनों के परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे। लड़की शादी की बात करती तो उसके साथ मारपीट की जाती थी, वहीं लड़के ने परिजनों को मनाने की कोशिश की तो उसके ऊपर इमोशनल प्रेशर डाला गया। घर वालों के प्रेशर में आकार प्रेमी ने शादी से इनकार भी कर दिया था। हालांकि प्रेमिका ने हार नहीं मानी और आखिर महिला थाने की मदद के बास अपने प्रेमी से शादी कर ली।

बताया जा रहा है कि इसके पहले प्रेमी प्रेमिका घर से भागकर मध्य प्रदेश में छिपे थे। लेकिन तब घरवालों ने इन्हें ढूंढ लिया था और फिर से अलग कर दिया था।

Back to top button