बॉलीवुड

दिलीप कुमार के निधन के 15 दिन बाद परिवार में आई नन्हीं परी, नातिन सायशा सहगल बनी मां

मां बनने का एहसास सबसे प्यारा होता है। इसकी खुशी ही कुछ और होती है। खासकर यदि आप पहली बार माँ बनने का सुख ले रहे हैं तो इस फिलिंग को शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल हो जाता है। बीते कुछ दिनों में बॉलीवुड और टीवी जगत की दुनिया में भी कई एक्ट्रेस माँ बनी हैं। गीता बसरा, रणविजय सिंह की पत्नी और दीया मिर्जा सहित कई सितारें इसमें शामिल हैं। जब भी कोई सेलिब्रिटी मां या पिता बनते हैं तो उनके न्यूबोर्न बेबी को लेकर फैंस के मन में बहुत उत्साह रहता है। वे इस नन्हें बच्चे से जुड़ी हर जानकारी हासिल करना चाहते हैं।

sayyeshaa saigal

सितारों के माँ बनने की लिस्ट में अब दिग्गज दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की नातिन और एक्ट्रेस सायशा सहगल भी शामिल हो गई हैं। उनके घर में एक नन्हीं परी की किलकारी गूंज रही है। सायशा सहगल और उनके पति आर्य जुलाई को एक बेटी के माता पिता बने हैं।

sayyeshaa saigal

वैसे तो कपल ने अभी तक इस चीज को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया सूत्रों के हवाले से ये खबर पब्लिक के सामने आ चुकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सायशा और आर्य भी जल्द ही सोशल मीडिया के माध्यम से यह खुशखबरी अपने फैंस को देंगे।

sayyeshaa saigal

sayyeshaa saigal

सायशा और आर्य की शादी साल 2019 में हुई थी। सायशा तमिल फिल्मों में अभिनेत्री हैं। वे अजय देवगन की बॉलीवुड फिल्म ‘शिवाय’ में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं उनके पति आर्य की बात करें तो वे साउथ फिल्मों के जाने माने सुपरस्टार हैं। वे एक्टर होने के साथ साथ प्रोड्यूसर भी हैं। अधिकतर वे तमिल फिल्मों में ही नजर आते हैं।

sayyeshaa saigal

सायशा और आर्य एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। दोनों के बीच 17 साल का अंतर है लेकिन फिर भी दोनों के बीच प्यार कभी कम नहीं हुआ। उम्र का फासला इन दो लव बर्डस को आपस में प्यार करने से रोक नहीं पाया। बताते चलें कि शादी के समय सायशा सिर्फ 21 साल की थी जबकि आर्य 38 के थे। कपल ने हैदराबाद में शादी रचाई थी। ये शादी बड़ी धूमधाम से हुई थी। शादी को मुस्लिम रीति-रिवाज से सम्पन्न किया गया था।

sayyeshaa saigal

सायशा और आर्य की लव स्टोरी भी बड़ी फिल्मी है। दोनों के प्यार की शुरुआत गजनीकांत की शूटिंग के समय हुई थी। दोनों पहले कई महीनों तक रिलेशनशिप में रहे। दोनों ने पहले एक दूसरे को अच्छे से जाना। जब उन्हें यकीन हो गया कि दोनों एक दूसरे के लिए परफेक्ट हैं तो उन्होंने 2019 में शादी रचा ली। वर्तमान में दोनों कपल एक खुशहाल शादीशुदा जीवन बीता रहे हैं। और अब उनकी खुशियों में चार चांद लगाने एक नन्हीं परी भी आ गई है। ऐसे में उनका परिवार अब पूरा हो गया है। फिलहाल फैंस को कपल की बेटी के नाम और फोटो का इंतजार है। हालांकि इसके रिविल होने में थोड़ा समय जरूर लग सकता है।

sayyeshaa saigal

वर्कफ्रंट की बात करें तो सायशा ने तेलुगू फिल्म ‘अखिल’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। हिन्दी फिल्म में उनका डेब्यू अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ से हुआ था। वहीं उनके पति आर्य ‘कलभा कधलन’ ‘माय कन्नाडी’, ‘सर्वम’, ‘राजा ‘राजा रानी, ‘जीवा’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

Back to top button