अध्यात्म

कर्क राशि में बुध के प्रवेश से बन रहा है ये खास संयोग, इन 5 राशियों के लोगों का खुल जाएगा भाग्य

25 जुलाई को बुध ग्रह मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में ये ग्रह 9 अगस्त तक रहेगा और फिर अपनी राशि को बदल लेगा। कर्क राशि में बुध ग्रह के आने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। दरअसल इस राशि में पहले से ही सूर्य देव हैं। ऐसे में ये दोनों ग्रह बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। इस योग को बेहद ही शुभ माना जाता है। बुध के इस राशि परिवर्तन से कुछ विशेष राशियों को बेहद ही लाभ पहुंचने वाला है। तो आइए जानते हैं कि ये राशि कौन सी हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुध का ये गोचर बेहद ही शुभ साबित होने वाला है और शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इस राशि के लोगों को खूब धन लाभ होगा और व्यापार में तरक्की मिलेगी। रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे और फंसा हुआ धन आसानी से वापस मिल जाएगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे और परिवार के साथ बिगड़े हुए रिश्ते सुधर जाएंगे।

वृष राशि

किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। कारोबार में तरक्की मिलेगी और सोचा हुआ कार्य पूर्ण हो जाएगा। जिस भी काम में हाथ डालेंगे वो जरूर सफल होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। अगर कोई नई कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं तो ये समय उत्तम साबित होगा। कुल मिलाकर बुध का ये गोचर आपके लिए फलदायक ही होने वाला है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को कोई कीमती तोहफा मिल सकता है और आर्थिक लाभ हो सकता है। निवेश करने के लिए ये समय उत्तम है। इस दौरान किए गए निवेश में केवल लाभ ही मिलेगा। इसलिए किसी जगह पर अगर निवेश करने का सोच रहे हैं। तो जरूर करें। परिवार से हर सुख मिलेगा और वैवाहिक जीवन से लाभ होगा। वहीं जो लोग मीडिया से जुड़े हुए हैं उनकी तरक्की होगी।

धनु राशि

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय में भी वृद्धि हो सकती है और धन की प्राप्ति का योग बन रहा है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ रिश्ते ओर मजबूत होगें। विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। नए अवसर प्रदान होंगे। अगर नौकरी बदलने का सोच रहे हैं। तो ये समय उत्तम है। इसके अलावा नया व्यापार भी इस दौरान करने से लाभ ही मिलेगा।

मीन राशि

बुध के इस गोचर से मीन राशि के जातकों के जीवन पर भी अच्छा असर पड़ेगा और भाग्य उदय होगा। संपत्ति बढ़ सकती है और पैतृक संपत्ति में लाभ मिलेगा। परिवार में भी परिस्थितियां अनुकूल होंगी और जीवन साथी का साथ हर कार्य में मिलेगा। सेहत के लिए भी ये समय अच्छा होगा और तनाव कम होगा। कुल मिलाकर ये गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होने वाला है।

करें ये उपाय अनुकूल मिलेगा फल

अन्य राशि के लोग नीचे बताए गए उपायों को कर लें। इन उपाय को करने से बुध के इस राशि परिवर्तन से आपको भी शुभ फल की प्राप्ति होगी और हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

1.बुध देव को प्रसन्न करने के लिए हरी चीजों का दान करें। बुधवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद बुध देव की पूजा करें। उसके बाद गरीब लोगों को हरी चीज जैसे दाल, इस रंग के कपड़े इत्यादि दान कर दें।

2. बुधवार के दिन बुध देव की कथा को जरूर पढ़ें। कथा पढ़ने से भी इस ग्रह को प्रसन्न किया जा सकता है और अनुकूल फल की प्राप्ति होती है।

3.बुध ग्रह को अनुकूल बनाए रखने के लिए नीचे बताए गए मंत्रों का जाप करें। इन मंत्रों का जाप 9 हजार बार करें। ये मंत्र इस प्रकार हैं।

बुध मंत्र- ‘ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:’।
बुध का एकाक्षरी मंत्र- ‘ॐ बुं बुधाय नम:’।

तो ये थे कुछ उपाय जिनको करने से बुध के इस गोचर से आपको लाभ मिल सकता है। इन उपायों को आप बुधवार के दिन ही करें।

Back to top button