अध्यात्म

इन 4 कामों में पुरुषों से तेज होती हैं महिलाएं, खुद आचार्य चाणक्य भी इसे मानते हैं

आचार्य चाणक्य अपने जमाने के बहुत बड़े विद्वान माने जाते थे। वे कूटनीति और अर्थशास्त्र के ज्ञाता थे। इसके साथ ही वह नीति शास्त्र में भी माहिर थे। उन्होंने अपनी चाणक्य नीति में जीवन से जईडे की पहलुओं पर ज्ञान दिया है। उनके द्वारा बताई गई लाइफ मैनेजमेंट टिप्स आज के जमाने में भी कारगर साबित होती है। वे जिस तरह से जीवन की समस्याओं का समाधान बताते थे वह काबिलेतारीफ होता है। उनकी बताई गई टिप्स का इस्तेमाल कर लोग आज भी अपने जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा पा लेते हैं।

chanakya niti

आचार्य चाणक्य के द्वारा लिखे गए एक श्लोक में महिलाओं की कुछ खास खूबियों को भी बताया गया है। उन्होंने इसमें चार उन बातों का जिक्र किया है जिसमें महिलाएं पुरुषों से भी ज्यादा आगे होती है। वह काम या मामले कौन से हैं इस बारे में आज हम विस्तार से जानेंगे। इसके पहले चलिए आचार्य चाणक्य का वह श्लोक देख लेते हैं।

श्लोक: स्त्रीणां दिव्गुण आहरो बुद्धिस्तासां चतुर्गुणा। साहसं षड्गुणं चैव कामोष्टगुण उच्येत।।

दोगुनी भूख

hungry woman

आचार्य चाणक्य की माने तो महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक खाती हैं। श्लोक में ‘स्त्रीणां दिव्गुणा आहरो’ का मतलब भूख से है। आचार्य चाणक्य इसमें कहते हैं कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में दोगुना अधिक भूख लगती है। चाणक्य ने इसकी वजह भी बताई है। उनका तर्क है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले अधिक कामकाज करती हैं। ऐसे में उन्हें ऊर्जा कि आवश्यकता भी उनसे अधिक होती है। बस यही वजह है कि महिलाओं को अधिक खाने की आवश्यकता होती है।

चार गुना बुद्धिमान

woman mind

जब बात बुद्धिमानी की आती है तो उसमें भी महिलाएं पुरुषों से ज्यादा तेज होती है। आचार्य चाणक्य भी इस बात से एग्री करते थे। उनका मानना था कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा दिमागवाली होती हैं। जब भी जीवन में कोई समस्या आती है तो वह अपनी सूझबूझ से उसे समाप्त कर देती हैं। वे जीवन में आने वाली हर परेशानी का सामना बिना डर के करती हैं। इसकी वजह ये है कि उनका दिमाग इतना तेज चलता है कि वह समस्या को बड़ा होने से पहले ही खत्म कर देती हैं।

छह गुना बहादुर

brave woman

साहस और बहादुरी के मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे होती हैं। वे शारीरिक बाल के मामले में भले पुरुषों से कम हो, लेकिन जब बात निडरता और साहस दिखने की आती है तो वह सबसे पहले आगे आती हैं। यह उनका साहस ही होता है जो वह लाइफ की बड़ी से बड़ी परेशानियों से भी लड़ लेती हैं। यही वजह है कि आचार्य चाणक्य ने भी अपनी नीति में कहा है कि महिलाएं पुरुषों कि तुलना में छह गुना अधिक बहादुर होती हैं।

8 गुना कामुकता

romance in bed

आचार्य चाणक्य की माने तो कामुकता के मामले में भी महिलाएं पुरुषों से आगे होती हैं। वे बताते हैं कि महिलाओं में पुरुषों की तुलना में आठ गुना अधिक कामुकता होती है। वे इस मामले में पुरुषों को भी पछाड़ देती हैं।

वैसे आप आचार्य चाणक्य की बातों से कितना सहमत हैं हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। साथ ही ये जानकारी पसंद आने पर इसे शेयर भी करें।

Back to top button