बॉलीवुड

इमरान खान से होने वाली थी रेखा की शादी, दोनों ने साथ बहुत एन्जॉय किया था लेकिन ऐन वक़्त पर ..

रेखा (Rekha) को बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री कहा जाता है। रेखा अपने फिल्मी करियर के साथ साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही। खासकर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से उनका लव अफेयर आज भी लोगों में दिलचस्पी पैदा कर देता है। अमिताभ के अलावा रेखा का नाम और भी की लोगों से जुड़ा। इसमें पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और वर्तमान प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) भी शामिल हैं।

rekha

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ये दावा करती हैं कि इमरान और रेखा लगभग शादी करने ही वाले थे लेकिन अंतिम समय पर चीजें बिगड़ गई। दोनों के रिश्ते और शादी से जुड़ा एक आर्टिकल सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। 1985 के स्टार रिपोर्ट में छपी खबर की माने तो रेखा और इमरान शादी करने को तैयार थे। ये तब की बात है जब इमरान एक महीने के लिए मुंबई आए हुए थे और उन्होंने रेखा के साथ समय गुजारा था। तब दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता था। इस आर्टिकल की माने तो दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार भी करते थे।

rekha imran khan

इस रिपोर्ट में रेखा की मां के हवाले से कहा गया है कि उनके अनुसार इरमान खान उनकी बेटी के लिए परफैक्ट मैन थे। उनकी माँ ने दिल्ली के रहने वाले एक शख्स से इस बारे में सलाह भी ली थी। उस शख्स का भी यही कहना था कि इमरान खान रेखा के परिवार का हिस्सा बन सकते हैं।

rekha imran khan

इसी आर्टिकल में रेखा से शादी को लेकर इमरान खान का एक कमेन्ट भी है। इसमें उन्होंने बोला था कि ‘मुझे कुछ समय के लिए अभिनेत्री की कंपनी अच्छी लगी थी। हमने साथ बहुत एन्जॉय किया, लेकिन फिर में आगे बढ़ गया। मैंने कभी किसी फिल्मी अभिनेत्री से शादी के बारे में सोचा भी नहीं।’

rekha

वैसे रेखा और इमरान खान के रिश्ते को लेकर मीडिया में ज्यादा कुछ लिखा भी नहीं गया। वहीं अमिताभ बच्चन से उनके रिश्ते को लेकर बहुत कुछ लिखा गया था। सिमी ग्रेवाल के शो रेखा ने खुद बिग बी के प्रति अपने प्यार को स्वीकार किया था। जब शो में सिमी ने रेखा से पूछा कि क्या वे अमिताभ से प्यार करती हैं?

rekha amitabh

तब रेखा ने कहा ‘हां बिल्कुल।’ हालांकि बाद में उन्होंने बात घुमाते हुए कहा कि इस जनरेशन का बच्चा, आदमी, औरत, बूढ़ा हर कोई अमिताभ को प्यार करता है। तो मैं कैसे इनकार कर सकती हूं।’

rekha

इमरान खान और अमिताभ बच्चन के अलावा रेखा का नाम नवीन निश्चल, विश्वजीत, विनोद मेहरा, साजिद खान,  शत्रुघ्न सिन्हा, अक्षय कुमार और संजय दत्त से भी जुड़ चुका है। हालांकि इनके बारे में कभी गंभीरता से कुछ नहीं लिखा गया।

rekha raj babbar

वहीं राज बब्बर से रेखा यक अफेयर जरूर हाइलाइट हुआ था। दरअसल तब राज बब्बर की बीवी स्मिता पाटील की मौत हो गई थी। उधर रेखा भी अपने पुराने रिश्ते के टूटने से दुखी थी। ऐसे में दोनों के एक स्थिति में होने से इन्हें एक दूसरे की कंपनी और सहानुभूति पसंद आई।

rekha

राज बब्बर से रिश्ते को रेखा ने कभी स्वीकार नहीं किया, वहीं राज ने इसे स्वीकार करते हुए कहा था ‘इस रिश्ते से मुझे रास्ता खोजने में सहायता मिली। हम दोनों कुछ परिस्थितियों के चलते दुखी थे। तब हम साथ काम भी कर रहे थे। ऐसे में इमोशनल सपोर्ट के लिए हम एक-दूसरे से जुड़े थे।

Back to top button