अध्यात्म

महिलाओं के हर अंग में छिपा है ये खास राज! जिन महिलाओं के ये अंग होते हैं बड़े, वो

अक्सर ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं को समझना बहुत मुश्किल है और उन्हें कोई समझ भी नहीं सकता। लेकिन, हम आपको बता दें कि किसी भी महिला को मात्र देखकर ही उसके स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। महिलाओं के हर अंग में उनके बारे में कुछ न कुछ राज छिपा होता है, जो उनके स्वभाव और अन्य बातों को दर्शाता है। पुराणों में भी स्त्रियों के कुछ अंगों को भाग्यशाली बताया गया है। तो पढ़िये महिलाओं के अंग उनके कौन-कौन से राज खोलते हैं। गरुड़ पुराण, समुद्र शास्‍त्र और भव‌िष्य पुराण में महिलाओं और पुरुषों के शुभ अंगों का वर्णन किया गया है। जिसके मुताबिक, इनको देखकर ही उनके वर्तमान और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है।

अंगों के आकार से पता चलता है उनका स्वभाव –

गरुड़ पुराण, समुद्रशास्‍त्र और भव‌िष्य पुराण के मुताबिक अगर स्त्री की गर्दन लंबी है, तो वो परिवार के लिए धनवान या भाग्यशाली होगी। शास्त्रों के मुताबिक जिस स्त्री की गर्दन लंबी होती है, वो स्त्री शुभ लाभ देने वाली मानी जाती है। ऐसा भी माना जाता है की लंबी गर्दन वाली स्त्रियां सुख और ऐश्वर्य भोगने वाली होती हैं।

गर्दन के अलावा, जिन महिलाओं के कान लंबे होते हैं, वो भाग्यशाली तो होती ही हैं साथ ही साथ उनकी उम्र भी लंबी होती है। लंबे बाल वाली स्त्री को भी भाग्यशाली माना जाता है। हिन्दू धर्म में भी देवियों के बाल लंबे दिखाये गये हैं, ऐसा इसलिए है क्योंकि हिन्दू धर्म में लंबे बाल को शुभ और भाग्यशाली माना गया है।

स्त्रियों के ये अंग खोलते हैं उनके कई राज –

पुराणों में ऐसा माना गया है कि जिस स्त्री की जांघ मजबूत हो और मांस युक्त हो, वह भाग्यशाली होती है। पुराणों में बड़े सिर वाली स्त्री को भी धनवान और भाग्यशाली माना गया है। लंबे और मुलायम बाल वाली महिला के पैर को माता लक्ष्मी के पैर के समान शुभ माना गया है।  लंबे हाथ वाली स्त्री को भी भाग्यशाली माना गया है। छोटे होंठ वाली महिलाएं काफी सख्त स्वभाव की होती हैं।

गहरी और दाईं तरफ झुकी हुई नाभि वाली स्त्री को धनवान, भाग्यशाली और शुभ माना जाता है। पुराणों के मुताबिक ऐसी स्त्री परिवार को सुख, वैभव और संतान से युक्त करती है और जीवन भर आनंद भोगती है। उन महिलाओं को जिनका पेट चिकना और पतला होता है सुख भोगने वाली माना गया है। इसके अलावा जिन महिलाओं की कमर पतली होती हैं वो भी सौभाग्यशाली होती हैं।

Back to top button