बॉलीवुड

राजकुमार की बेटी से परेशान होकर शाहिद कपूर को लेना पड़ा था पुलिस का सहारा, हद्दे पार करने लगी थी

Shahid Kapoor And Vastavikta Pandit

शाहिद कपूर बॉलीवुड के सबसे चार्मिंग और टैलेंटेड एक्टरों में से एक हैं। शायद यही कारण है कि शाहिद कपूर के प्‍यार में बॉलीवुड की कई हिरोइनें डूबी। कइयों का रिश्ता शाहिद कपूर के साथ जुड़ा। लेकिन आज हम एक ऐसी कहानी बताने जा रहें। जिसमें एक एक्ट्रेस शाहिद कपूर के प्यार में ऐसी पागल हुई कि उससे पीछा छुड़ाने के लिए शाहिद कपूर को पुलिस का सहारा लेना पड़ा। जी हां आप एकदम सही सुन रहें हैं। शाहिद ने इस एक्ट्रेस से छुटकारा पाने के लिए पुलिस का सहारा लिया। यह जानकर आपको काफ़ी हैरानी होगी लेकिन यह बात भी सच है कि यह एक्ट्रेस कोई छोटी-मोटी कलाकार नहीं और न ही इनका फ़िल्मी पारिवारिक बैक ग्राउंड कमज़ोर। फ़िर भी ये ऐसे शाहिद के पीछे पागल हुई कि सारी हदें पार कर दी। तो चलिए आपको बताते हैं कि आख़िर क्या है पूरा किस्सा…

Shahid Kapoor And Vastavikta Pandit

जी हां हमने और आपने अक्सर यह देखा है कि सेलेब्स के चाहने वाले सारी हदें पार कर जाते हैं। कभी-कभी कोई फैन किसी स्टार के घर तक पहुंच जाता है तो कभी उसका पीछा करने लगता है। लेकिन आज हम आपको एक एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक्टर शाहिद कपूर के पीछे बुरी तरह से पड़ी थी और यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि मशहूर कलाकार, संवाद अदायगी के जादूगर राजकुमार की बेटी है। जिनका नाम है वास्तविकता पंडित। बता दें कि वास्तविकता पंडित ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1996 में की।

Shahid Kapoor And Vastavikta Pandit

लेकिन काफ़ी लंबे जद्दोजहद के बाद भी इन्हें विशेष क़ामयाबी नहीं मिली। इनकी स्थिति इतनी दयनीय फ़िल्मी दुनिया में हो गई कि इन्हें पिता के स्टारडम और रसूख का भी कोई फायदा नहीं मिला। कहीं ना कहीं वास्तविकता पंडित के ऊपर ये बात हावी थी कि उनके पिता राज कुमार इतने बड़े सुपरस्टार रहे जबकि वो एक इंच मात्र भी अपने पिता जैसा नहीं बन पाईं शायद इसीलिए पब्लिसिटी में बने रहने के लिए वास्तविकता ने ऐसी हरकतें करनी शुरू कर दीं, जिससे उनके करीबी भी चकित रहने लगे थे।

Shahid Kapoor And Vastavikta Pandit

वास्तविकता एक तरफ़ फ़िल्मी दुनिया में कुछ विशेष नही कर पा रही थी। वहीं दूसरी तरफ वह शाहिद कपूर के पीछे ऐसे हाथ धोकर पड़ गईं कि सारी हद्दे पार करने लगीं। वास्तविकता पंडित एक समय शाहिद जहां भी जाते एक्ट्रेस उन्हें फॉलो करती। यहां तक कि शाहिद जब भी अपने घर से बाहर निकलते वो उनका रास्ता रोक कर खड़ी हो जाती और कहती कि वो उनकी सबसे बड़ी फैन है। लेकिन सच्चाई कुछ और थी। बता दें कि वास्तविकता मन ही मन शाहिद से प्यार करने लगी थीं। शाहिद के लिए उनका प्यार एक जुनून की शक्ल ले चुका था।

Shahid Kapoor And Vastavikta Pandit

फ़िर क्या था शाहिद पर वो इस कदर मर मिटी थी कि वो उनकी हर एक हरकत पर नजर रखती। यहां तक कि उन्होंने शाहिद के और करीब रहने के चक्कर में उन्हीं के घर के पास एक फ्लैट ले लिया। इतना ही नहीं वास्तविकता खुद को शाहिद की पत्नी तक बताने लगी थी, और सभी लोगों से यही बात कहती। कई बार तो वो शाहिद के घर पहुंच जाती और उनके घर का दरवाजा खटखटाती रहती। वास्तविकता को कोई बीमारी नहीं थी और ना ही वो किसी पागलपन का शिकार थी, इसीलिए उनकी ऐसी हरकतें उनके करीबियों को भी चौंका रही थी।

Shahid Kapoor And Vastavikta Pandit

वहीं कुछ लोगों को कहना था कि लगातार फ्लॉप के चलते वास्तविकता का ये हाल था। असफल डेब्यू के बाद वास्तविकता को लेकर निर्देशक लॉरेंस डिसूजा ने 2000 में फिल्म ‘दिल भी क्या चीज है’ बनाई जिसमें उनके अपोजिट एक्टर अर्जन बाजवा थे। लेकिन एन मौके पर निर्देशक ने उन्हें फिल्म से रिप्लेस कर दिया। निर्देशक का कहना था कि वास्तविकता में एक्टिंग हुनर नहीं है और इसीलिए उन्हें फिल्म से रिप्लेस किया गया। ऐसे में एक तरफ़ राज कुमार की बेटी फ़िल्मी दुनिया मे असफ़ल हो रही थी। तो वहीं दूसरी तरफ़ जब शाहिद कपूर वास्तविकता से ज़्यादा परेशान हो गए। तो उन्होंने पुलिस थाने में जाकर एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। इस शिकायत के बाद से एक्ट्रेस ने शाहिद का पीछा करना छोड़ा और आज वो कहां हैं और क्या कर रही हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

Back to top button