विशेष

जानिये मुलायम सिंह की परिवार में किसके कितने बच्चे है, डिंपल से लेकर नीलम तक सभी है करोड़पति

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का परिवार बेहद ही बड़ा है और इनके परिवार के अधिकतर लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं। मुलायम सिंह यादव ने अपने दम पर सपा पार्टी को खड़ा किया था और आज लगभग इनके परिवार का हर सदस्य इस पार्टी से जुड़ा हुआ है। आज हम आपको मुलायम सिंह यादव के परिवार के सदस्यों के नाम व इनके पास कितने करोड़ों की संपत्ति है। इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

akhilesh yadav

की हैं दो शादियां

मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की हैं। जिनसे इनके दो बेटे हैं। इनके पहले बेटे का नाम अखिलेश यादव व दूसरे बेटे का नाम प्रतीक यादव है।

akhilesh yadav family

प्रतीक यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी के बेटे हैं और बिजनेसमैन के तौर पर काम करते हैं। जबकि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। अखिलेश की पत्नी का नाम डिंपल यादव हैं और इनके कुल तीन बच्चे हैं। इनके बेटे का नाम अर्जुन है। जबकि बेटियों का नाम अदिती और टीना है।

संपत्ति के मामले में मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव फैमली में सबसे अमीर हैं। डिंपल यादव के पास 28 कराेड़ की संपत्ति है। साल 2014 के आंकड़े के अनुसार इनके पास 28 कराेड़ पांच लाख की संपत्ति है। इनकी संपत्ति 2 साल में 9 करोड़ से बढ़कर 28 करोड़ हुई है। डिंपल यादव अपनी पति के साथ मिलकर अपनी पार्टी का काम संभालती हैं।

akhilesh yadav family

अखिलेश यादव के पास 8 कराेड़ के आस पास की संपत्ति है। साल 2004 में इनके पास 2.31 कराेड़ की संपत्ति थी। जो कि साल 2009 में बढ़कर 4.85 कराेड़ हो गई। वहीं साल 2014 में इनकी संपत्ति 8.84 कराेड़ पहुंच गई।

akhilesh yadav family

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक राजनीति से दूर रहना पसंद करते हैं। लेकिन इनकी पत्नी अपर्णा यादव राजनीति में सक्रिया हैं और इन्होंने चुनाव लड़ रखा है।

akhilesh yadav family

इनकी एक बेटी है जिसका नाम प्रथमा है। इस दंपत्ति के पास 23 कराेड़ के आस पास की संपत्ति है।

akhilesh yadav family

मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई प्राे. राम गाेपाल यादव भी राजनीति में काफी दबदबा रखते हैं। इनका एक बेटा है जिसका नाम अक्षय है। अक्षय के दो बच्चे हैं।

akhilesh yadav family

मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। इनके बेटे का नाम आदित्य यादव है। जबकि बेटी का नाम अनुभवा यादव हैं जो कि पेश से डॉक्टर हैं। विधायक शिवपाल सिंह यादव के पास कुल 9.35 कराेड़ की संपत्ति है।

akhilesh yadav family

बदायूं के सांसद व मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंद्र सिंह यादव के पास साल 2009 में कुल 57 लाख की संपत्ति थी। लेकिन साल 2014 में इनकी संपत्ति 2.49 कराेड़ की हो गई। इनकी पत्नी का नीलम है और इनके कुल दो बच्चे हैं।

akhilesh yadav family

मुलायम सिंह यादव के परिवार के सदस्य अक्षय यादव के पास 10.08 कराेड़ की संपत्ति है। ये फिराेजाबाद से सांसद हैं।

akhilesh yadav family

समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की संपत्ति की बात की जाए तो इनके पास 15.96 कराेड़ की संपत्ति है। साल 2004 में ये केवल 1.15 कराेड़ की संपत्ति के मालिक थे। वहीं साल 2007 में इनकी संपत्ति 2.36 कराेड़ हो गई। वहीं सत्ता में आने के बाद इनके संपत्ति सीधा 15.96 कराेड़ पहुंच गई।

Back to top button