बॉलीवुड

जानी मानी एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी का निधन, 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस…

2021 भी 2020 से कुछ अलग नहीं है। बीते वर्ष की तरह इस साल भी हम की दिग्गज लोगों को खो रहे हैं। हमे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने आज यानि 16 जुलाई 2021 को सुबह मुंबई में अंतिम सांस ली। वे 75 वर्ष की थी। उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) बताया जा रहा है। उनके निधन पर पूरा फिल्म और टीवी जगत शौक मना रहा है।

surekha sikri

सुरेखा सीकरी ने साल 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ से डेब्यू किया था। इसके बाद वे की फिल्मों और टीवी शोज में नजर आई। टीवी की दुनिया में उन्हें ‘बालिका वधू’ की दादी सा के रूप में बहुत अधिक लोकप्रियता मिली। उनके अभिनय की जितनी तारीफ की जाए कम है।

सुरेखा सीकरी के निधन की पुष्टि उनके मैनेजर ने भी की है। इस दुखद घड़ी पर उन्होंने भी शौक जताया है। उन्होंने कहा कि बड़े ही दुख की बात है कि सुरेखा जी नहीं रहीं। आज सुबह 75 वर्ष की उम्र में उनका देहांत हो गया। एक्ट्रेस बीते कुछ दिनों से  दूसरे ब्रेन स्ट्रोक की वजह से भी बहुत परेशान थी। उन्हें साल 2020 में पहला ब्रेन स्ट्रोक आया था। उन्होंने अपने इस ब्रेन स्ट्रोक का इलाज भी करवाया था। लेकिन उन्हें कोई खास अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। वे इसके चलते लंबे समय से अस्पताल में भी रही थी।

सुरेखा सीकरी के फेफड़ों में पानी भर गया था। दवाइयाँ उनके ऊपर कोई असर नहीं दिखा रही थी। हालांकि ब्रेन स्ट्रोक की वजह से जो क्लॉट बना था उसे इलाज के माध्यम से निकाल दिया गया था। लेकिन वह दूसरे ब्रेन स्ट्रोक से हुए कॉम्पलीकेशन्स से परेशान थी। वहीं उनके निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है।

फिल्म और टीवी जगत में सुरेखा सीकरी का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्हें तीन बार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वे उत्तर प्रदेश में पैदा हुई थी। उनका बचपन अल्मोरा और नैनीताल में बिता है। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी से पढाई की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया था। वे 1989 में Sangeet Natak Akademi Award से भी नवाजी जा चुकी हैं।

सुरेखा सिकरी के परिवार की बात करें तो उनके पिता एयरफोर्स में थे जबकि माँ टीचर थी। उनका विवाह Hemant Rege से हुआ था। इस शादी से उनका एक बेटा भी है जिसका नाम राहुल सिकरी हैं। राहुल मुंबई में ही राहत है और पेशे से एक आर्टिस्ट है। सुरेखा की बहन का नाम मनारा सिकरी है। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से शादी रचाई थी। ऐसे में नसीरुद्दीन रिश्ते में सुरेखा सिकरी के बहनोई (Brother-in-Law) लगते हैं।

Surekha Sikri

करियर की बात करें तो सुरेखा सिकरी को सबसे अधिक फ़ेम बालिका वधु में दादी सा (कल्याणी देवी धर्मवीर सिंह) का किरदार निभाकर मिली। ये सीरियल 2008 से 2016 तक चला था। इसके अलावा उन्हें परदेस में है मेरा दिल, सीआईडी, सात फेरे, बनेगी अपनी बात जैसे की टीवी शोज में देखा गया।

वहीं किस्सा कुर्सी का (1978) में के बाद वो तमस (1986), लिटिल बुद्धा (1993), Mammo (1994), नसीम Naseem (1995), सरफरोश, दिल्लगी (1999), जुबैदा (2001), तुम सा नहीं देखा (2004) Dev.D (2009), हमको दीवाना कर गए (2006) और बधाई हो (2018) जैसी कई फिल्मों में नजर आई।

Back to top button