बॉलीवुड

संजय दत्त की पत्नी के साथ लिव-इन रिलेशन में थे लिएंडर पेस, 10 साल तक साथ रहे मगर….

टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस और अभिनेत्री किम शर्मा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की जिसके बाद लोगों को इनके रिलेशनशिप के बारे में पता चला। ये दोनों इस समय गोवा में हैं और एक दूसरे के साथ वक्त गुजार रहे हैं। किम शर्मा से पहले टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस का नाम ओर भी लड़कियों के साथ जोड़ा गया है। अभिनेता संजय दत्त की पहली पत्नी रिया पिल्लई को भी इन्होंने डेट किया था और ये दोनों लिव-इन में रहे थे। इसके अलावा इनका नाम अभिनेत्री महिला चौधरी के संग भी जुड़ा था।

दरअसल रिया से पहले लिएंडर एक्ट्रेस महिमा चौधरी को डेट कर रहे थे। इनका ये रिश्ता 6 सालों तक रहा था। लेकिन रिया के जिंदगी में आने के बाद पेस ने महिमा को छोड़ दिया था। इस रिश्ते के बारे में एक बार खुद महिमा ने खुलकर बात की थी और कहा था कि उनके रिश्ते में आई दूरी की वजह रिया पिल्लई थीं।

पेस और रिया की कहानी

लिएंडर पेस और रिया की मुलाकात सबसे पहले साल 2003 में हुई थी। रिया पेशे से मॉडल और आर्ट ऑफ लिविंग की ट्रेनर थी। रिया उस वक्त शादीशुदा थीं और संजय दत्त की पत्नी थी।

sanjay dutt and rhea pillai

लिएंडर से मिलने के बाद रिया ने इन्हें डेट करना शुरू कर दिया था और ये एक साथ रहने लग गए। कई सालों तक ये दोनों एक साथ अमेरिका में रहे थे। वहीं साल 2008 में रिया संजय दत्त से अलग हो गई और इन दोनों का तलाक हो गया।

sanjay dutt reha pillai

रिया के अनुसार संजय दत्त से तलाक लेने से पहले ही इन्होंने पेस से शादी कर ली थी। इन दोनों ने साल 2005 में विवाह किया था। इनकी एक बेटी भी हुई जिसका नाम इन्होंने आएना रखा। हालांकि लिएंडर ने कभी इस बात को नहीं माना कि उन्होंने रिया से शादी की है। वहीं आगे जाकर इनके बीच दूरी आने लगी और ये अलग हो गए।

leander-paes reha pillai

अपने ब्रेकअप के बारे में रिया ने एक बार बात करते हुए कहा था कि साल 2007 से पहले लिएंडर साल में 20 दिनों के लिए घर रहते थे। 40 दिन अपने खेल टेनिस और दूसरे कामों के सिलसिले में बिजी रहते थे। बाकि 10 महीने वो बाहर ही रहते थे। लेकिन कहां ये उन्हें नहीं पता।

leander-paes reha pillai

साल 2004 में तो रिया ने लिएंडर और उनके पिता के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था। अपने पति और ससुर पर रिया ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। हालांकि इन आरोपों को गलत बताते हुए पेस ने तब कहा था कि उन्होंने कभी रिया से शादी ही नहीं की। पेस के अनुसार रिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर भी उनसे छुपाकर रखी थी और उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं पता था।

leander-paes reha pillai

पेस से अलग होने के बाद रिया के ऊपर ही अपनी बेटी की सारी जिम्मेदारी आ गई थी। रिया और पेस की बेटी आएना को ब्रेन ट्यूमर भी था। अपनी बेटी का सारा इलाज रिया ही करवा रही थी। जिसकी वजह से रिया की फाइनेंशियल कंडीशन खराब हो गई थी और वो उधार मांगकर घर चलाने लगी। हालाकिं बाद में पेस हर महीने रिया को डेढ़ लाख रुपए देने के लिए तैयार हो गए और हर महीने उन्हें ये राशि दिया करते थे।

leander-paes kim sharma

वहीं अब लिएंडर पेस का नाम अभिनेत्री किम शर्मा के साथ के जुड़ा है। ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Back to top button