बॉलीवुड

बाबुल का घर छोड़ते समय फूट-फूट कर रोई थी ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, देखें विदाई की तस्वीरें

विदाई में अपने आंसू कंट्रोल नहीं कर पाई ये बॉलीवुड हीरोइनें, परिवार के गले लग खूब रोई

शादी का दिन खुशियों का दिन होता है। इस दिन हर कोई हंसी मजाक और अच्छे मूड में रहता है। लेकिन फिर विदाई का समय आता है और हर किसी की आंखें नम हो जाती है। खासकर दुल्हन विदाई के समय बहुत रोती है। उसका रोना भी स्वाभाविक होता है। वह अपने घर और परिवार छोड़ एक अनजान घर और परिवार में जाती है। ऐसे में अपने आप ही आंखों से आंसू बहने लगते हैं।

ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उन 10 अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं जो अपनी शादी में फूट-फूट कर रोई थी।

सामंथा अक्किनेनी

bollywood actressess cried in her vidaai

साउथ फिल्मों की सुंदर एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी ने साल 2017 में साउथ के ही एक्टर नागा चैतन्य से शादी रचाई थी। इस शादी की विदाई में वे बहुत भावुक दिखाई दी थी।

ईशा देओल

bollywood actressess cried in her vidaai

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की की बड़ी बेटी ईशा देओल ने 2012 में भरत तख्तानी से शादी रचा थी। शादी के समय ईशा हेमा धर्मेंद्र से गले मिलकर बिलख बिलख के रोई थी।

अनुष्का शर्मा

bollywood actressess cried in her vidaai

बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा ने 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की थी। अपनी विदाई में परिवार वालों के गले लगने के दौरान अनुष्का के आँसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

करिश्मा कपूर

bollywood actressess cried in her vidaai

करिश्मा कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से 2003 में शादी रचाई थी। शादी के समय तो करिश्मा बहुत उत्साहित थी लेकिन विदाई के समय उनकी आंखों से भी आंसू बहने लगे थे। शादी के 13 साल बाद 2016 में करिश्मा का तलाक भी हो गया था।

काजल अग्रवाल

bollywood actressess cried in her vidaai

साउथ और बॉलीवुड की अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने 2020 में अपने प्रेमी गौतम किचलू से शादी रचाई थी। जब विदाई का समय आया तो एक्ट्रेस परिवार से गले मिलते ही रो पड़ी थी।

ऐश्वर्या राय

bollywood actressess cried in her vidaai

साल 2007 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन शादी के बंधन में बंधे थे। ऐश अपनी शादी में बला की खूबसूरत लग रही थी। फिर जब विदाई का समय आया तो उनकी आंखें भी नम हो गई।

मोहिना कुमारी

bollywood actressess cried in her vidaai

रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी ने साल 2019 में सुयश रावत से शादी की थी। अपनी विदाई में वह मां से गले लगने के दौरान खूब रोई थी।

सोनम कपूर

bollywood actressess cried in her vidaai

अनिल कपूर की बेटी और बोलवूड की जानी मानी अभिनेत्री सोनम कपूर ने 2018 में आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के दौरान सोनम बहुत भावुक दिखाई दी थी। उनकी शादी की तस्वीरें तब सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी हुई थी।

बिपाशा बासु

bollywood actressess cried in her vidaai

बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से 2016 में शादी रचाई थी। ये करण की चौथी शादी थी जिसके चलते वे काफी सुर्खियों में भी आए थे। अपनी शादी की विदाई में बिपाशा बसु भी भावुक हो गई थी।

नेहा धूपिया

bollywood actressess cried in her vidaai

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 2018 में शादी की थी। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत छाई थी। शादी में जब विदाई का समय आया तो नेहा भी बड़ी भावुक हो गई थी। नम आंखों वाली नेहा की यह तस्वीर फैंस को बहुत पसंद आई थी।

वैसे आप लोगों को विदाई की ये तस्वीरें कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही आपका अपनी विदाई का अनुभव कैसा था इसकी भी चर्चा करें।

Back to top button