बॉलीवुड

भविष्यवाणी: 2022 में होगी आलिया-रणबीर की शादी, लेकिन 15 साल बाद रणबीर दे देंगे तलाक

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड होती रहती है। ये कपल बीते कुछ महीनों से एक दूसरे के काफी नजदीक आ गया है। इन्हें कई बार पब्लिक प्लेस में स्पॉट भी किया गया है। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। ऐसे में फैंस को इस बात का इंतजार है कि ये दोनों आखिर कब शादी करेंगे। दोनों की शादी की खबरें कई बार अफवाह के रूप में आई लेकिन ये हकीकत में तब्दील नहीं हो सकी। अब फैंस से इनकी शादी का इंतजार नहीं हो रहा है। वे रणबीर आलिया की शादी की डेट (Ranbir Kapoor Alia Bhatt Marriage Date) जानने को बेताब हैं।

krk

इस बीच बॉलीवुड के सबसे विवादित एक्टर और सेल्फ क्रिटिक कमाल राशिद खान (Kamaal R Khan) ने रणबीर – आलिया की शादी को लेकर भविष्यवाणी की है। केआरके (KRK) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। वे यहां फिल्मी सितारों से पंगा भी बहुत लेते हैं। उनके विवादित ट्वीट्स अक्सर मीडिया की हेडलाइन बन जाते हैं।

alia bhatt and ranbir kapoor

कुछ समय पहले ही KRK ने भविष्यवाणी की थी कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अगले दस सालों के अंदर तलाक ले लेंगे। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि सैफ अली खान और करीना कपूर के दोनों बच्चे (तैमूर और जेह) अपने नाम की वजह से फिल्मों में करियर नहीं बना पाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने तो ये तक भविष्यवाणी की थी कि राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के मरने के बाद ही भारत के प्रधानमंत्री बन पाएंगे।

krk

KRK के इन प्रिडिक्शन (पूर्वानुमान) की लोगों ने कड़ी शब्दों में निंदा की थी। हालांकि उन्हें फिर भी अक्कल नहीं आई और अब वे रणबीर और आलिया के पीछे पड़ गए हैं। KRK ने अपनी भविष्यवाणी में कपल की शादी और यहां तक कि तलाक की डेट भी बता दी। KRK ने ट्वीट किया कि ‘रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 2022 के अंत तक शादी कर लेंगे। लेकिन रणवीर आलिया को अगले 15 सालों के अंदर तलाक भी दे देगा।’ अब KRK की माने तो दोनों की शादी 2022 के अंत में और तलाक 2037 में हो जाएगा।

केआरके की इस ट्वीट पर उन्हें सबसे अधिक ट्रोल किया जा रहा है। चलिए देखते हैं लोगों ने कमाल आर खान की कैसे क्लास ली।

काम की बात करें तो KRK हमेशा kii तरह बेरोजगार हैं। वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगे। इसमें रणबीर आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी दिखाई देंगे।

Back to top button