बॉलीवुड

देवदास के 12 Facts: ऐश्वर्या के लिए आई 600 साड़ियां, माधुरी का ने पहना 30KG का लहंगा और..

12 जुलाई, 2002 को रिलीज हुई ‘देवदास’ (Devdas) फिल्म आप सभी ने जरूर देखी होगी। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। ये फिल्म तब सुपर डुपर हिट हुई थी। इसे आज भी लोग बड़े चाव से देखते हैं। फिल्म को रिलीज हुए 19 साल हो गए हैं। ऐसे में आज हम आपको इस फिल्म से जुड़े दिलचस्प फेक्ट्स बताने जा रहे हैं। इस फिल्म को बनाने में काफी मेहनत लगी थी और पैसा भी पानी की तरह बहाया गया था।

devdas 12 fact

1. इस फिल्म के सेट को बनाने में सबसे अधिक पैसा खर्च हुआ था। इसमें चंद्रमुखी (माधुरी दीक्ष‍ित) का कोठा सेट का सबसे महंगा हिस्सा था। इसे बनाने में 12 करोड़ रुपए लगे थे।

devdas 12 fact

2. पारो (ऐश्वर्या राय) के घर को बनाने के लिए स्टेन्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ था। हवेली में पारो का अकेला कमरा ही करीब 3 करोड़ रुपए का था। इसमें 1.22 लाख ग्लास के टुकड़ों का इस्तेमाल हुआ था।

devdas 12 fact

3. देवदास फिल्म के इस शानदार सेट को करीब 9 महीने तक इस्तेमाल किया गया था।

devdas 12 fact

4. फिल्म में ऐश्वर्या के लिए 600 साड़‍ियां खरीदी गई थी। इसे डिजाइनर नीता लुल्ला और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने खुद कोलकाता से खरीदा था। बाद में नीता ने इन साड़‍ियों को मिक्स कर इस्तेमाल किया था। वहीं इसे बांधने का नया स्टाइल भी नीता ने ही क्रिएट किया था।

devdas 12 fact

5. पारो (ऐश्वर्या राय) को तैयार करने में नीता लुल्ला को रोज लगभग तीन घंटे लगते थे। इस दौरान ऐश्वर्या को 8 से 9 मीटर की साड़ियां पहनाई जाती थी।

devdas 12 fact

6. ‘डोला रे डोला’ फिल्म का पॉपुलर सॉन्ग था। इसमें ऐश्वर्या और माधुरी दोनों ने साथ में डांस किया था। इस गाने की शूटिंग के समय ऐश्वर्या के कानों से खून बहने लगा था। ऐसा उनके कान में लगे भारी झुमकों की वजह से हुआ था। शूट के समय क्रू मेंबर्स को ऐश्वर्या के कान छीलने और उनसे खून बहने की खबर नहीं थी। जखमी होने के बावजूद ऐश्वर्या डांस करती रही थी। उन्होंने अपनी हालत के बारे में सभी को शूट खत्म होने के बाद ही बताया था।

devdas 12 fact

7. देवदास के गाने ‘काहे छेड़े मोहे’ में माधुरी दीक्षित ने जो आउटफिट पहन था उसका वजन 30 किलो था। इतने भारी वजन के कपड़े में भी एक्ट्रेस ने बेहतरीन डांस किया था। उनके घाघरे की कीमत 15 लाख रुपए थी। इसे डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था।

devdas 12 fact

8. ‘देवदास’ फिल्म का टोटल बजट लगभग 50 करोड़ रुपए था। इसमें फिल्म के सेट बनाने में ही 20 करोड़ खर्च हुए थे।

devdas 12 fact

9. देवदास की शूटिंग के समय सेट पर 42 जनरेटर और 700 लाइटमैन थे। इनकी सहायता से सेट पर 30 लाख वॉट बिजली सप्लाई की जाती थी।

devdas 12 fact

10. फिल्म में चुन्नी बाबू का रोल पहले मनोज बाजपेयी को ऑफर किया गया था। हालांकि उन्होंने यह फिल्म ठुकरा दी थी। उनका कहना था कि वे काफी टाइम से सपोर्टिंग रोल कर रहे हैं और अब उन्हें लीड रोल की तलाश है। इसके बाद यह रोल जैकी श्रॉफ को दिया गया था।

devdas 12 fact

11. साल 2010 में एम्पायर मैगजीन की ‘द 100 बेस्ट फिल्म्स ऑफ वर्ल्ड सिनेमा’ मेंदेवदास को 74 वां स्थान प्राप्त हुआ था।

devdas 12 fact

12. टाइम मैगजीन द्वारा देवदास को उस साल रिलीज हुई दुनिया भर की सभी फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ माना गया था।

Back to top button