दिलचस्प

स्टेज पर आ रही थी दुल्हन, अचानक दूल्हे की आंखों से बहने लगी आंसुओं की धारा, देखें Video

दुल्हन को देख फुट-फुटकर रोने लगा दूल्हा, देखकर आपकी आंखें भी हो जाएगी नम - देखें Video

लॉकडाउन में ढील मिलते ही देशभर में शादी का सीजन एक बार फिर तड़क भड़क के साथ एक्टिव हो गया है। सोशल मीडिया पर भी शादी के वीडियोज की भरमार सी आ गई है। दूल्हा दुल्हन के तरह तरह के वीडियो यहां धूम मचा रहे हैं। शादी एक ऐसी चीज है जो किसी को भी भावुक कर देती है। इसमें हंसी मजाक भी होता है और रोना धोना भी होता है। शादियों में अक्सर लोग इमोशन में बह जाते हैं। खासकर दुल्हन को शादी में रोते हुए आप ने कई बार देखा होगा।

एक लड़की अपने परिवार को छोड़ नई जगह, नए लोगों के बीच में जाती है। ऐसे में माता पिता और भाई बहनों से बिछड़ते हुए उसका रोना लाजमी है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी दिखाने जा रहे हैं जिसमें दुल्हन की बजाय दूल्हे की आंखों से आंसू निकल आए। वैसे कुछ दूल्हे दुल्हन की विदाई में सबको रोता देख खुद भी रो देते हैं। लेकिन यहां हम जिस दूल्हे की बात कर रहे हैं वह दुल्हन की विदाई में नहीं बल्कि स्टेज पर ही दुल्हन को देख बिलख बिलख कर रोने लगा।

groom-cried-in-her-marriage-while-seeing-bride

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन सजधज कर स्टेज की तरफ आ रही है। वहीं स्टेज पर खड़ा दूल्हा अपनी दुल्हन को देख इमोशनल हो जाता है। उसकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं। दुल्हन जैसे जैसे स्टेज के नजदीक आती है, वैसे वैसे दूल्हे के आंसुओं की धारा तेज होने लगती है। इसके बाद दुल्हन खुद दूल्हे की आँखों से टपक रहे आंसू अपने हाथों से पोंछती है। यह पूरा नजारा देखने में बड़ा ही भावुक लगता है।

शादी में रोता यह दूल्हा अब सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। जिसने भी ये वीडियो देखा वह दूल्हे को रोता देख खुद भी भावुक हो गया। वैसे दूल्हे के रोने को लेकर कुछ लोग फनी कमेंट भी कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा ‘लगता है घरवालों से बड़ी मिन्नतें करने के बाद वह इस शादी के लिए राजी हुए हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘शादी में इस तरह दूल्हे को रोता दकह पहली बार देखा।’ फिर एक महिला यूजर ने लिखा कि ‘ये होता है असली प्यार। ऐसे खुशी के आंसू हर दूल्हे को शादी में बहाने चाहिए।’ फिर एक ने शायराना अंदाज में लिखा ‘मोहब्बत मुक्कमल हो गई।’

groom-cried-in-her-marriage-while-seeing-bride

बस इसी तरह के और भी कई मजेदार और दिलचस्प कमेंट्स आने लगे। इस शानदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर trendingdulhaniya नाम के पेज द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। हमे यकीन है कि आपको भी ये वीडियो बड़ा पसंद आएगा। तो चलिए बिना किसी देरी के इसे देख लेते हैं।

देखें वीडियो

वैसे आप लोगों को शादी का यह वीडियो कैसा लगा? क्या आप ने कभी किसी शादी में दूल्हे को इस तरह रोते हुए देखा है? अपने जवाब हमे कमेंट में जरूर दें। वीडियो पसंद आए तो शेयर भी कर दें।

Back to top button