बॉलीवुड

दूसरी बार पिता बने हरभजन सिंह, बीवी गीता बिसरा ने दिया बेटे को जन्म, भज्जी ने किया भावुक ट्वीट

पिता बनने का सुख दुनिया के सबसे बड़े सुखों में से एक होता है। हर पुरुष इस दिन का सपना देखता है। कुछ भाग्यशाली लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें ये सुख एक से अधिक बार महसूस करने को मिलता है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह इनमें से एक हैं। हाल ही में हमारे भज्जी दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी बीवी गीता बसरा ने एक बेटे को जन्म दिया है। पिता बनने के बाद हरभजन की खुशी सांतवें आसमान पर है।

harbhajan singh geeta

हरभजन ने पिता बनने के बाद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट भी किया है। इसमें उन्होंने बताया कि उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ है। बेटा और पत्नी दोनों के सेहतमंद होने के लिए उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही हरभजन ने उन्हें बधाई देने वाले लोगों को धन्यवाद भी कहा है।


भज्जी ने जैसे ही अपने पिता बनने की खुशखबरी दी उनके करोड़ों फैंस और क्रिकेट जगत की मशहूर हस्तियां उन्हें बधाई देने लगी।

harbhajan singh geeta

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरभजन सिंह और गीता बसरा की शादी 29 अक्टूबर 2015 को हुई थी। इस शादी के एक साल बाद ही गीता ने बेटी को जन्म दिया था। कपल ने बेटी का नाम हिनाया रखा है। अब 5 साल की हिनाया को अपने साथ खेलेने के लिए एक भाई भी मिल गया है। इस तरह हरभजन का परिवार पूरा हो गया है।

harbhajan singh geeta

बताते चलें कि हरभजन की पत्नी गीता एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। उन्होंने मार्च 2021 में ही दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी दी थी। तब वह प्रेग्नेंट थी। अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था – ‘Coming soon.. July 2021’।

harbhajan singh geeta

इसके बाद वे कई बार अपनी गर्भावस्था की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर चुकी थी। उनके बेबी बंप वालाई तस्वीरें फैंस को बड़ी पसंद भी आती थी। अब 9 महीने के इंतजार के बाद उनका बेबी इस दुनिया में आ गया है। भज्जी और गीता दोनों ही अपने घर आए इस नन्हें मेहमान को देख फुले नहीं समा रहे हैं।

harbhajan singh geeta

गीता और हरभजन की लव स्टोरी भी बड़ी दिलचस्प है। भज्जी ने पहली बार गीता को टीवी पर देखा था। उस समय वह युवराज के साथ इंग्लैंड में थे। उन्हें गीता पहली बार में ही पसंद आ गई थी। तब यूवी ने कहा था कि उनके बॉलीवुड में कनेक्शन है और वे गीता की जानकारी निकालने में मदद करेंगे।

harbhajan singh geeta

बाद में अफ्रीका में टी20 मैच जीतने के बाद भज्जी ने एक दोस्त से गीता का नंबर लिया और उन्हें अपने साथ कॉफी पिलाने के बहाने डेट पर बुलाया। गीता ने चार दिन तक भज्जी के मैसेज का रिप्लाइ नहीं दिया था। लेकिन फिर वे मान गई थी। बस वहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई और शादी तक जा पहुंची। गीता को हम ‘दिल दे दिया है’ और ‘द ट्रेन’ जैसी फिल्मों में इमरान हाशमी के अपोजिट देख चुके हैं। हालांकि उनका बॉलीवुड करियर कोई खास नहीं रहा है। शादी के बाद तो वे पूरी तरह से इंडस्ट्री से गायब हो गई।

harbhajan singh geeta

Back to top button