दिलचस्प

बदमाश दोस्तों ने भाभी को दिया अनोखा गिफ्ट, खोलते ही दुल्हन के चेहरे का रंग उड़ गया – Video

इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी के वीडियोज की बाढ़ सी आई हुई है। आए दिन यहां कोई न कोई दिलचस्प वीडियो ट्रेंड होता रहता है। इसी कड़ी में इन दिनों दुल्हन का शादी के स्टेज पर गिफ्ट खोलने का एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। हम जब भी किसी शादी में जाते हैं तो साथ में गिफ्ट जरूर ले जाते हैं। खाली हाथ शादी में कोई नहीं जाता है। वहीं यदि हमारी शादी हो तो उसमें मिलने वाले तोहफों को खोलने का अपना अलग ही मजा होता है।

शादी में हमे गिफ्ट्स भी कई वैराईटी के मिलते हैं। कुछ गिफ्ट्स ऐसे होते हैं जिन्हें देख हम खुश हो जाते हैं तो कुछ को देख निराशा होती है। गिफ्ट महंगा हो या सस्ता लेकिन दिल से दिया जाए तो उसे स्वीकार करना अच्छा लगता है। इसलिए हम शादी में आए सभी मेहमानों के गिफ्ट्स को बड़े प्यार से ले लेते हैं। ये बात अलग है कि शादी के बाद यदि कोई गिफ्ट पसंद न आए तो आप उन्हें किसी दूसरे की शादी में टिका देते हैं।

लेकिन क्या होगा जब आपको शादी में मिलने वाला गिफ्ट इतना अजीब हो कि आप उसे किसी दूसरे को भी न दे पाए। ये भी छोड़िए। सोचिए यदि गिफ्ट कुछ ऐसा अटपटा हो जिसे खोलने में भी आपको शर्म आ जाए तो? अब ऐसा ही कुछ बीते दिनों एक दुल्हन के साथ हुआ। वह अपनी शादी में होने वाले पति के साथ स्टेज पर खुशी खुशी बैठी थी। तभी दूल्हे के कुछ कमीने दोस्त आ गए। इसके बाद उन्होंने अपनी भाभी को गिफ्ट दिया। बाद में वे गिफ्ट को उनके सामने ही खोलने की जिद पर अड़ गए। उनकी जिद के आगे हारकर दुल्हन ने वहीं सबके सामने गिफ्ट खोलना शुरू कर दिया।

हालांकि जैसे ही दुल्हन ने गिफ्ट खोला तो उसके चेहरे की रंगत उड़ गई। गिफ्ट देख वह एकदम से शर्मा गई और उस गिफ्ट को साइड में रख दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर किसी के दिमाग में यही चल रहा है कि आखिर इस गिफ्ट के अंदर ऐसा क्या था जो दुल्हन शर्मा गई। दरअसल वीडियो में गिफ्ट के अंदर की झलक ठीक से दिखाई नहीं देती है। यही वजह है कि यूजर्स कमेंट में गिफ्ट में क्या था यह पूछने लगे हैं।

वैसे कुछ लोगों ने मन से ही अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में एक यूजर ने कहा कि कहीं इस गिफ्ट में कोंडम तो नहीं था। अक्सर कुछ बदमाश दोस्त ऐसी हरकतें करते हैं। गिफ्ट में जरूर कोई ऐसी ऊटपटाँग चीज ही होगी, तभी दुल्हन ने गिफ्ट को सबके सामने नहीं दिखाया और शर्माकर साइड में रख दिया। चलिए पहले आप ये वीडियो देखिए फिर हमे कमेंट कर बताइए कि गिफ्ट में क्या हो सकता है।

देखें वीडियो


तो इस वीडियो को देख आपको क्या लगता है? गिफ्ट में ऐसा क्या होगा जो दुल्हन इतना शर्मा गई? अपने जवाब हमे कमेंट में जरूर दें। वीडियो पसंद आने पर शेयर करना न भूलें।

Back to top button