राजनीति

तलाक़ के बाद दोबारा शादी की हिम्मत नहीं जुटा पाई राजनीति से जुड़ी ये पांच महिलाएं…

राजनीति और समाजसेवा में ये महिलाएं रही आगे, लेकिन नहीं आगे बढ़ पाई इनकी शादीशुदा जिंदगी...

हर महिला का कहीं न कहीं यह सपना होता है कि वह शादी करके अपने सपनों का संसार बसाएं। इतना ही नहीं आपने कभी न कभी ‘बाबुल की दुआएं लेते जा। जा तुझको सुखी संसार मिलें।’ यह गीत जरूर सुना होगा। मतलब कहने का अर्थ यह है कि शादी करना और एक सुखी परिवार बसाना भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक हिस्सा रहा है। वहीं भारत में अधिकतर महिलाएं एक बार शादी हो जाने पर तलाक लेने की हिम्मत तक नहीं करती। इतना ही नहीं, तलाकशुदा महिलाओं को हमारे समाज में बहुत बुरी दृष्टि से देखा जाता है।

These political women did not marry again

तलाक के बाद महिलाओं को समाज में मान सम्मान नहीं मिलता है। अगर वह अपनी शादीशुदा लाइफ में परेशान भी होती है। तो वह किसी को नहीं बताती। उसे ही अपनी किस्मत मान कर जीती रहती है। अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों को सहन करती रहती हैं। वह अपने पति से तलाक लेने से पहले सौ बार सोचती है।

हमारे देश के फिल्म इंडस्ट्री में और राजनीति में ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्होंने तलाक लिया है। इसी में कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं। जिन्होंने एक बार तलाक लिया तो दोबारा कभी शादी करने के बारे में सोचा भी नहीं, और आज अपने जीवन में काफी सफल है। आज हम आपको ऐसे ही महिलाओं बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने तलाक लेने के बाद दोबारा शादी करने के बारे में क़भी नहीं सोचा और आज राजनीति में अपना एक मुक़ाम बना चुकी हैं।

रूपा गांगुली…

These political women did not marry again

बता दें कि रूपा गांगुली ने 1992 ध्रुबा मुखर्जी से शादी की थी। इन दोनों का एक बेटा भी है। लेकिन उनकी शादी सिर्फ 14 साल ही चली। रूपा गांगुली ने अपने रिश्ते में हुए उत्पन्न तनाव के कारण 2006 में ध्रुबा मुखर्जी से तलाक ले लिया। रूपा गांगुली ने तलाक लेने के बाद कभी भी शादी करने के बारे में भी नहीं सोचा। आपको बता दें रूपा गांगुली भारतीय जनता पार्टी की सांसद है और बंगाल की राजनीति में अच्छा ख़ास नाम रखती हैं। वहीं इनकी एक और पहचान महाभारत में द्रौपदी के किरदार का अभिनय करना है।

जया जेटली…

These political women did not marry again

जया जेटली भारतीय जनता पार्टी और समता पार्टी की भूतपूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं। आपको बता दें जया जेटली ने 1965 में बॉलीवुड के फेमस एक्टर बेटी से शादी की थी। शादी करने के बाद जया जेटली जल्दी ही दो बच्चों की मां बन गई। इनके बच्चों के नाम अक्षय जेटली और आदिती जेटली है। शादी करने के बाद वे दोनों बहुत ही खुश थे। लेकिन बच्चे होने के बाद उन दोनों के रिश्ते में उतार चढ़ाव आने लगे। उनके बीच रोज झगड़े होने लगे। इन झगड़ों से मुक्ति पाने के लिए उन दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक लेने के बाद जया जेटली ने आज तक शादी के बारे में कभी नहीं सोचा। आज वे अपनी सिंगल लाइफ इंजॉय कर रही है। आपको बता दें जया जेटली के ऊपर ₹3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप लगा था, और साल 2002 में उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के पद को त्याग दिया था।

अलका लांबा…

These political women did not marry again

अलका लांबा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कॉलेज से ही शुरू कर दी थी। अलका लांबा 2002 में भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव भी रह चुकी है। इसके अलावा वह आम आदमी पार्टी की विधायक भी बन चुकी हैं। आपको बता दे अलका लांबा ने लोकेश कपूर के साथ लव मैरिज की थी। उन्होंने एक बेटे को जन्म भी दिया। उनके बेटे के जन्म के कुछ सालों बाद ही अलका लांबा ने लोकेश कपूर तलाक ले लिया था। तलाक की वजह यह बताई जा रही है कि उनके बेटे के जन्म के बाद दोनों के बीच में दूरियां बढ़ने लगी। अलका लांबा ने भी तलाक के बाद दोबारा शादी नहीं की और वह आज भी सक्रिय राजनीति का हिस्सा हैं।

स्वाति मालीवाल…

These political women did not marry again

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने के बाद, 2015 में स्वाति मालीवाल को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। ये सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के साथ भी काम कर चुकी हैं। स्वाति मालीवाल ने नवीन जय हिंद के साथ शादी की थी। लेकिन वह अपनी मैरिड लाइफ से खुश नहीं थी। 2000 में नवीन जयहिंद से साथ इन्होंने तलाक ले लिया था। जिसके बाद आज तक इन्होंने दूसरी शादी करने के बारे में नहीं सोचा।

जया प्रदा…

These political women did not marry again

जयाप्रदा अपने दौर की सुपरहिट अभिनेत्री भी रह चुकी हैं। जयाप्रदा ने 1986 मैं श्रीकांत नाहटा से शादी की थी। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि श्रीकांत पहले से शादीशुदा थे और उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक भी नहीं दिया था। इसके बावजूद उन्होंने जया प्रदा से 1986 में शादी कर ली और जल्दी ही इन दोनों का रिश्ता टूट गया। जयाप्रदा ने तलाक लेने के बाद दूसरी शादी नहीं की। आज वह भी अपनी सिंगल लाइफ इंजॉय कर रही है। जयाप्रदा का मानना है कि एक बार शादी टूटने के बाद दोबारा शादी करना सही नहीं है।

Back to top button