विशेष

बीमारियों को दावत देते हैं गंदे-घिनौने कॉकरोच, जाने इन्हें भागने के घरेलू उपाय

‘कॉकरोच (Cockroaches)’ ये नाम सुनकर ही कई लोग नायक मुंह सिकुड़ने लगते हैं। किचन में कॉकरोच का आना किसी को पसंद नहीं होता है। इनसे कई सारी बीमारियों के होने की आशंका भी बनी रहती हैं। ऐसे में लोग कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। इनमें से कुछ कामयाब होते हैं जबकि कुछ असफल रहते हैं।

cockroach

कॉकरोच भगाने के लिए अधितर लोग बाजारू उत्पादों का ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें कई तरह के हानिकारक कैमिकल्स मिले होते हैं। इसे किचन में छिड़कना कॉकरोच के साथ साथ आपके लिए भी हानिकारक हो सकता है। फिर बच्चों की पहुंच से इन्हें दूर रखना भी एक बड़ा टास्क होता है। इस स्थिति में कुछ घरेलू उपाय बेस्ट होते हैं। इनसे आप आसानी से कॉकरोच को भगा सकते हैं।

कॉकरोच भगाने के घरेलू उपाय

mitti ka tel

1. केरोसिन ऑयल: केरोसिन ऑयल की स्मेल बहुत स्ट्रांग होती है। कॉकरोच इस स्मेल को सहन नहीं कर पाते हैं। जहां केरोसिन का छिड़काव किया गया हो वहां वे अंडे भी नहीं देते हैं। ऐसे में आज पानी में केरोसिन ऑयल मिलाकर उसका पोंछा लगा सकते हैं। जहां हाथ न जाए वहां केरोसिन ऑयल का स्प्रे किया जा सकता है।

tej patta

2. तेजपत्ता: कॉकरोच को भगाने के लिए तेजपत्ते की कुछ पत्तियों को अच्छे से मसलकर डाला जा सकता है। इसकी महक इतनी तीखी होती है कि कॉकरोच टिक नहीं पाते हैं। वे इसकी महक मात्र से भाग जाते हैं। बस आप समय समय पर इन तेजपत्तियों को बदलते रहें।

clove

3. लौंग: हर भारतीय किचन में आपको लौंग आसानी से मिल जाएगी। इसका इस्तेमाल सामान्यतः जायके के लिए किया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से आप कॉकरोच भी भगा सकते हैं। कॉकरोच को लौंग की स्मेल अच्छी नहीं लगती है। वे इससे दूर ही रहना पसंद करते हैं। ऐसे में आप फ्रिज, किचन, आलमिरा, रैक जैसी जगहों पर 4 से 5 लौंग रखकर कॉकरोचों को दूर रख सकते ऐन।

sugar

4. बोरिक एसिड, आटा और चीनी का मिश्रण: यदि आप कॉकरोच को भगाने की बजाय जान से मारना चाहते हैं तो ये उपाय आजमाएं। बोरिक एसिड, आटा और चीनी बराबर मात्रा में लें और उसे गूँदकर उसकी गोलियां बना लें। अब इसे कॉकरोच वाल जगहों पर रख दें। वे आटा और चीनी के लालच से इसे खाने आएंगे लेकिन साथ में बोरिक एसिड खाकर मर जाएंगे। बस एक बात का ध्यान रहे कि आप इन गोलियों को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर ही रखें।

5. बोरिक पाउडर: आप चाहें तो कॉकरोच वाली जगहों पर बोरिक पाउडर का छिड़काव भी कर सकते हैं। इससे कॉकरोच भाग जाएंगे। बस इसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर ही रखें।

cockroach

6. दरारें भर दें: कॉकरोच अक्सर दरारों में जाकर छिप जाते हैं और आपकी नजरों से बच जाते हैं। इन्हीं जगहों पर वे अंडे भी देते हैं। इसलिए किचन में सिंक. टेबल. फर्नीचर आदि की दरारों को वाइट सिमेंट या एमसील की सहायता से भर दें।

7. खीरा: खीरे की कुछ स्लाइस काटकर उन जगहों पर रखें जहां कॉकरोच अधिक आते हैं। वे इसकी गंध से बाहर भाग जाएंगे। बता दें कि खीरा एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो जीवाणुओं के विकसित होने में बाधा उत्पन्न करता है।

Back to top button