बॉलीवुड

महज 13 फिल्मों में काम कर रणवीर सिंह 224 करोड़ रुपए के हैं मालिक, 9 करोड़ की सिर्फ कार है

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह 36 साल के हो गए हैं। इनका जन्म 6 जुलाई 1985 में हुआ था। मुंबई में जन्में रणवीर सिंह एक सिंधी परिवार से नाता रखते हैं। इनके पिता का नाम जगजीत सिंह भावनानी और मां का नाम अंजू भावनानी है। जगजीत सिंह भावनानी रियल स्टेट व्यापारी हैं।

ranveer singh

अपना व्यापार होने के बाद भी रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में करियर बनाने की ठानी। रणवीर सिंह की पहली फिल्म साल 2010 में आई थी। जो कि बैंड बाजा बारात थी। कहा जाता है कि 3 साल तक स्ट्रगल करने के बाद रणवीर को ये फिल्म ऑफर हुई थी।

ranveer singh

वहीं अपने 11 साल के फिल्मी करियर में रणवीर सिंह ने 13 फिल्मों में काम किया है। महज 13 फिल्मों में काम करके इन्होंने करोड़ रुपए की संपत्ति कमाई है। आपको जानकर हैरानी होगी रणवीर सिंह 224 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। इनके पास 3 आलीशान बंगले हैं।

ranveer singh

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह का गोवा में एक बंगला है। जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए हैं। इसके अलावा गोरेगांव, मुंबई में उनका एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए है। प्रभादेवी, मुंबई में भी एक सी-फेसिंग फ्लैट भी है। जिसे उन्होंने 15 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसके अलावा रणवीर के पास एक विंटेज मोटर साइकिल है, जिसकी कीमत 6.8 लाख रुपए हैं। रणवीर के पास कई बेहतरीन मॉडल्स की कारें हैं।

ranveer singh

इनके पास Aston Martin Rapide कार है जो कि 3.29 करोड़ रुपए की है। इसके अलावा इनके पास लैंड रोवर रेंज रोवर वोग भी है। जिसकी कीमत 2.05 करोड़ रुपए है। इसके अलावा ये जगुआर एक्सजेएल के मालिक भी है। जिसकी कीमत 1.07 करोड़ रुपए है।  टोयेटा लैंड क्रूज परडो कार भी इन्होंने हाल ही में ली थी। जिसकी कीमत 1.04 करोड़ रुपए है।

ranveer singh

ranveer singh

ये मर्सिडीज बेंच जीलेएस के मालिक भी है जो कि 83 लाख रुपए की है। इतना ही नहीं इसके पास  मर्सिडीज बेंच ई क्लास (70 लाख रुपए), ऑडी क्यू 5 (59.78 लाख रुपए), Maruti Ciaz (10.97 लाख रुपए) जैसी कारें भी हैं।

ranveer singh

कारों के अलावा इन्हें कपड़ों और जूतों का भी काफी शौक है। कहा जाता है कि इनके पास करीब एक हजार के जूते हैं। जिनकी कीमत 68 साल से भी अधिक है। साथ में ही इनके पास करोड़ो रुपए के कपड़े भी हैं।

ranveer singh

‘बैंड बाजा बरात’ से डेब्यू करने वाले रणवीर सिंह को ‘रामलीला’ फिल्म से पहचान मिली थी। कई सालों तक स्ट्रगल करने के बाद रणवीर ने आज एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।  इन्होंने ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’, ‘रामलीला’, ‘गुंडे’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’, ‘सिंबा’, ‘गली ब्वॉय’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

ranveer singh

ये एक फिल्म के लिए ये 10 करोड़ से अधिक फीस लेते हैं। इनकी अपकमिंग फिल्म 83 और जयेशभाई जोरावर हैं। फिल्म 83 दीपिका पादुकोण ने इनकी पत्नी का रोल अदा किया है। ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।

ranveer singh

साल 2018 में की शादी

रणवीर सिंह ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से साल 2018 में शादी की थी। इन्होंने लगभग 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। जिसके बाद इन्होंने शादी करने का फैसला किया। इनकी शादी इटली में हुई थी। वहीं मुंबई में इन्होंने एक पार्टी भी रखी थी। जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुई थी।

ranveer singh

Back to top button