बॉलीवुड

टीम इंडिया के वो खिलाड़ी जिन्होंने अन्य धर्म में किया विवाह, प्यार के आगे नहीं की किसी की परवाह

भारतीय क्रिकेट टीम के कई सारे खिलाड़ियों ने दूसरे धर्म में शादी की है। ऐसे कई सारे खिलाड़ी हैं। जिन्होंने अन्य धर्म की महिला से विवाह किया है। आज हम ऐसे ही 7 क्रिकेटर्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जिन्होंने धर्म से ऊपर प्यार को रखा और दूसरे धर्म में शादी कर ली।

जहीर खान और सागरिका घाटगे

indian cricketer love story

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कुछ साल पहले ही शादी की है। जहीर खान ने सागरिका घाटगे से शादी की है। जो कि एक अभिनेत्री हैं। सागरिका घाटगे से जहीर खान ने साल 2017 में निकाह किया था। बॉलीवुड फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में काम कर चुकी सागरिका घाटगे हिंदू धर्म से नाता रखती हैं। जबकि जहीर खान एक मुस्लिम हैं।

अजीत अगरकर और फातिमा

indian cricketer love story

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर एक मराठी परिवार से आते हैं। जबकि इनकी पत्नी फाातिमा एक मुस्लिम परिवार से नाता रखती है। इन्होंने साल 2007 में विवाह किया था। कहा जाता है कि फातिमा अजीत के दोस्त की बहन थी।

युवराज सिंह और हेजल कीच

hejal keech and yuvraj singh

युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी भी कुछ सालों पहले ही हुई है। कहा जाता है कि युवराज सिंह पहली मुलाकात में ही हेजल को अपना दिल दे बैठे थे। कई सालों तक इन्होंने हेजल को डेट किया। जिसके बाद इन्होंने शादी करने का फैसला लिया और विवाह के बंधन में बंध गए। युवराज सिंह ने धर्म से ऊपर उठते हुए सिख धर्म के होने के बाद भी ईसाई लड़की से शादी दी। आपको बता दें कि एक्ट्रेस हेजल ने कुछ फिल्मों में काम कर रखा है और ये बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है। ये इंग्लैड की रहने वाली है।

मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर

indian cricketer love story

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान मंसूर अली खान पटौदी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टेगौर से निकाह किया था। जो कि एक हिंदू-बंगाली लड़की थी। शर्मिला टैगोर अपने जमाने की जाने मानी अभिनेत्री मानी जाती है। इनकी शादी मुस्लिम धर्म के अनुसार हुई थी।

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल

indian cricketer love story

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने ईसाई धर्म से नाता रखने वाली स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से विवाह किया था। ये इनकी दूसरी शादी थी। पहली शादी असफल रहने के बाद दिनेश कार्तिक ने साल 2015 में दीपिका पल्लीकल को अपना जीवन साथी बनाया था।

मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी

indian cricketer love story

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी के साथ दूसरी शादी की थी। हालांकि संगीता बिजलानी और अजहरुद्दीन का ये रिश्ता कुछ ही सालों बाद खत्म हो गया और ये दोनों एक अलग हो गए। संगीता से निकाह करने के लिए इन्होंने अपनी पहली शादी को खत्म कर दिया था। इनकी पहली पत्नी का नाम नौरिन था। जिन्हें इन्होंने साल 1996 में तलाक दे दिया था।

मोहम्मद कैफ और पूजा यादव

indian cricketer love story

मोहम्मद कैफ ने साल 2011 में पूजा यादव नाम की लड़की से विवाह किया है। पूजा एक हिंदू लड़की है और इनकी शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई है। इंग्लैंड में भारत को साल 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी दिलाने वाले कैफ ने शादी से पहले पूजा को कई सालों तक डेट भी किया था।

Back to top button